कानपुर के पास तीन ट्रेनों में की लूटपाट

Webdunia
बुधवार, 5 अक्टूबर 2016 (12:51 IST)
कानपुर। कानपुर स्टेशन के पास हथियारबंद लुटेरों ने बुधवार तड़के दो सुपरफास्ट और एक पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जिससे तीन यात्री घायल हो गए।
 
घायलों में से दो यात्रियों को प्राथमिक उपचार मुहैया कराने के बाद घर भेज दिया गया जबकि एक यात्री रेलवे अस्पताल में भर्ती है।
 
जीआरपी के प्रवक्ता ने बताया कि हथियारों से लैस बदमाशों ने पहले लखनउ से मुंबई जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में लूटपाट की। यात्री रमाशंकर पांडेय ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे मारा पीटा जिससे वह घायल हो गया।
 
इसके बाद बदमाशों ने वहां से गुजर रही वैशाली एक्सप्रेस के यात्रियों के साथ लूटपाट की और विरोध करने पर यात्रियों को मारा पीटा। इस दौरान गोरखपुर जा रहा यात्री देवी सिंह घायल हो गया। बदमाशों ने बाद में लखनऊ-कानपुर पैसेंजर ट्रेन में लूटपाट की जिसमें उन्नाव निवासी लाला घायल हो गया।
 
बदमाश लूटपाट करने के बाद भागने में कामयाब रहे। चूंकि यह घटना उन्नाव और कानपुर जिलों के बीच हुई तो पहले तो दोनो जिलों की जीआरपी पुलिस सीमा विवाद में पड़ी रही। बाद में कानपुर जीआरपी ने तीनों घायलों को रेलवे के कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया।
 
कानपुर जीआरपी प्रभारी श्यामव्रत यादव ने आज सुबह संवाददाताओं को बताया कि कल देर रात से आज तड़के तक बदमाशों ने तीन ट्रेनों में करीब एक दर्जन यात्रियों से लूटपाट की। इस दौरान दो यात्री मामूली रूप से घायल हुए जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर वापस भेज दिया गया है। एक यात्री अब भी अस्पताल में भर्ती है। जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज करके बदमाशों की तलाश आरंभ कर दी है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

ब्वॉयफ्रेंड की क्रूरता और यौन उत्पीड़न की शिकार लड़की की मौत

DeepSeek ने हिला डाली दुनिया, भारतीय पूछ रहे हैं कब आएगा अपना देसी AI?

भीड़ ने की आदिवासी महिला की पिटाई, निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया, 12 लोग गिरफ्तार

सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू को कहा Poor Lady, मचा बवाल, नाराज भाजपा ने किया पलटवार

सभी देखें

नवीनतम

Mumbai Attack : मुख्‍य आरोपी तहव्वुर राणा को कब लाया जाएगा भारत, विदेश मंत्रालय ने दिया यह बड़ा बयान

PM मोदी बोले- 'आप-दा' वालों ने दिल्ली को 'एटीएम' में तब्दील किया

राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल पर किया कटाक्ष, बोले- 'वैगनआर' में आए और सीधे 'शीशमहल' की पार्किंग में चले गए

MP में 3 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, SN मिश्रा हुए रिटायर, कंसोटिया बने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव

प्रियंका गांधी का डबल अटैक, कहा- मोदी, केजरीवाल भ्रष्ट और कायर

अगला लेख