MP के अभयारण्य में शेरनी की मौत, शेर ने किया था हमला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 25 जनवरी 2024 (17:44 IST)
Tigress dies in Bandhavgarh Tiger Sanctuary : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य में एक बाघ ने 2 वर्षीय बाघिन को मार डाला। मंगलवार को लड़ाई के बाद नर बाघ ने बाघिन पर हमला कर दिया। वन रक्षकों ने देखा कि बाघिन की गर्दन टूटी हुई थी और शव पर नाखून से चोट के निशान भी पाए गए।
 
एक वन अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। मानपुर रेंजर मुकेश अहिरवार ने बताया कि मंगलवार को लड़ाई के बाद नर बाघ ने बाघिन पर हमला कर दिया। वन रक्षकों ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बाघिन का शव देखा जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया।
 
अधिकारी ने बताया कि बाघिन की गर्दन टूटी हुई थी और शव पर नाखून से चोट के निशान भी पाए गए, जिससे यह पता चला कि बाघ के साथ लड़ाई में बाघिन की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव का नियमानुसार निस्तारण कर दिया गया। मध्य प्रदेश में कान्हा, बांधवगढ़, पेंच, सतपुड़ा, पन्ना और संजय दुबरी सहित कई बाघ अभयारण्य हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

मध्यप्रदेश में बनेगा दिल्ली की तरह एयर कार्गो हब :मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हाथरस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, सरकार से की यह मांग

अमृतपाल सिंह आज लेगा सांसद के रूप में शपथ, दिल्ली ले जाएगी पुलिस

ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी, सुनक ने स्वीकार की हार

हरियाणा में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, अनुराग रस्तोगी बने गृह सचिव

अगला लेख
More