टीपू सुल्तान की मूर्ति को चप्पलों की माला पहनाई गई, कर्नाटक के रायचूर शहर में बढ़ा तनाव

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 31 जनवरी 2024 (20:19 IST)
कर्नाटक (Karnataka) के रायचूर जिले में 18वीं सदी में मैसूर के शासक रहे टीपू सुल्तान (Tipu Sultan) की फोटो पर अज्ञात लोगों ने जूते की माला पहना दी। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ट्रैफिक जाम कर दिया और उग्र प्रदर्शन किया। लोगों ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग की। 
 
क्या था मामला : पुलिस अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह कुछ असामाजिक तत्वों ने टीपू सुल्तान की फोटो पर जूतों की माला पहना दी। 
 
इसके बाद सवेरे मुस्लिम समुदाय के लोग जब प्रतिमा के पास से गुजरे तो हंगामा मच गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
पुलिस बल ने संभाला : रायचूर जिले के विभिन्न इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोग सड़क पर आ गए। उन्होंने कई जगह तोड़फोड़ की और टायरों में आग लगा ली। सूचना पर पुलिस बल पहुंचा और मोर्चा संभाला। (प्रतीकात्मक फोटो)

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

हाथरस हादसे के पीड़ितों के परिजनों से मिले राहुल गांधी, सरकार से की यह मांग

अमृतपाल सिंह आज लेगा सांसद के रूप में शपथ, दिल्ली ले जाएगी पुलिस

ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की सत्ता में वापसी, सुनक ने स्वीकार की हार

हरियाणा में 12 IAS अधिकारियों का तबादला, अनुराग रस्तोगी बने गृह सचिव

तेलंगाना में BRS को झटका, 6 MLC कांग्रेस में शामिल

अगला लेख
More