Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : हिमाचल में मूसलधार बारिश, 77 मार्गों को किया बंद, यलो अलर्ट जारी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Update : हिमाचल में मूसलधार बारिश, 77 मार्गों को किया बंद, यलो अलर्ट जारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शिमला , शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (16:31 IST)
Torrential rain in Himachal Pradesh, heavy rain in Himachal Pradesh : हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मूसलधार वर्षा हुई जिसके कारण 77 मार्गों को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। शिमला मौसम कार्यालय ने शनिवार को छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने, गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया।
राज्य में पिछले 24 घंटे में काफी वर्षा हुई है। मौसम कार्यालय के मुताबिक पालमपुर में सबसे अधिक 128 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा हुई जबकि कतौला में 110 मिमी, बैजनाथ में 95 मिमी, जोगिंदरनगर में 64 मिमी, मंडी में 40 मिमी, कोठी में 36 मिमी, कुफरी में 33.2 मिमी, शिलारू में 32.5 मिमी, धर्मशाला में 26 मिमी, मनाली में 22 मिमी और खदराला में 21.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।
आपात अभियान केंद्र के अनुसार, भारी बारिश के कारण मंडी में 67, चंबा में सात तथा कांगड़ा, लाहौल-स्पीति और शिमला जिलों में एक-एक सड़क सहित 77 सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गईं तथा 236 ट्रांसफार्मर बाधित हो गए। बृहस्पतिवार को आदिवासी क्षेत्र लाहौल एवं स्पीति के कुकुमसेरी में 11.6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे सर्द रात रही। ऊना 33.6 डिग्री न्यूनतम तामपान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए त्रिपुरा में 5 रोहिंग्या गिरफ्तार