चारधाम के पुराने मार्गों को खोजेगा 25 सदस्यों का ट्रैकिंग दल, मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया रवाना

एन. पांडेय
सोमवार, 25 अक्टूबर 2021 (17:11 IST)
देहरादून। चारधाम के पुराने मार्गों को खोजने के लिए 25 सदस्यों के एक ट्रैकिंग दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड (यूटीडीबी) ने ट्रैक द हिमालय के साथ मिलकर यह अभियान शुरू किया है।

इसके तहत विशेषज्ञों के 25 सदस्यों का दल चारधाम ट्रैक पर पुराने मार्गों को खोजने के लिए 1200 किलोमीटर से अधिक का सफर तय करेगा। दल द्वारा यह अभियान लगभग 50 दिनों तक चलाया जाएगा। दल पुराने चारधाम और शीतकालीन चारधाम मार्ग को खोजने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्रैकर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड की पुरानी पगडंडियों का पता लगाने की यह पहल हमारी सदियों पुरानी विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

इस अभियान से उत्तराखंड में साहसिक खेलों को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण जागरूकता फैलाने, होमस्टे, स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : सोना होने वाला है सस्ता, जानिए किन कारणों से गिर सकते हैं दाम

ईदगाह और हामिद का चिमटा... Waqf की बहस में क्यों हुआ प्रेमचंद की इस कहानी का जिक्र?

बला की खूबसूरत हैं थाईलैंड की 38 साल की प्रधानमंत्री, PM मोदी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल

EPFO क्लेम प्रोसेस को सरकार ने बनाया और भी आसान, इन परेशानियों से मिलेगी मुक्ति

क्या बदलेगा वक्फ कानून को लेकर, 8 पॉइंट्‍स से समझिए

सभी देखें

नवीनतम

मशहूर फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन, मिस्टर भारत के नाम से थे मशहूर

लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल

LIVE : फिल्म अभिनेता मनोज कुमार का निधन, 87 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

सरकार ने जब सारी संपत्ति बेच ली फिर उसकी नजर वक्फ पर पड़ी : रामगोपाल यादव

इजराइल के एयर स्ट्राइक में गाजा में 27 लोग मारे गए, 70 से अधिक अन्य घायल

अगला लेख