Hanuman Chalisa

ट्रेन छूटी, हवाई जहाज से जाकर पकड़ी!

Webdunia
बुधवार, 10 दिसंबर 2014 (11:39 IST)
सूरत। एक व्यक्ति के यात्रा ने दौरान बीकानेर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस छूट जाने के बाद अपने सामान को हासिल करने के लिए मुंबई से फ्लाइट पकड़ी और ट्रेन सिकंदराबाद पहुंचने से पहले वहां पहुंच गया। खबरों के अनुसार यह युवक युवक स्टेशन पर पानी की बोतल लेने के लिए उतरा था। इसी बीच ट्रेन चल दी। जब तक वह प्लेफॉर्म पर लौटा ट्रेन जा चुकी थी।

निजी कंपनी में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत मुरली कृष्णा नाम का यह व्यक्ति शुक्रवार को जोधपुर से बीकानेर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस में सफर कर रहा था मगर उसके पास कन्फर्म टिकट नहीं था। उसने जोधपुर से जनरल टिकट खरीदा था। ट्रेन में उसने द्वितीय श्रेणी शयनयान में सफर करने का जुर्माना भर दिया था।

मुरली के मुताबिक सफर के दौरान उनके दो बैग थे, जिनमें जरूरी दस्तावेज थे। एक बैग में दो चांदी की कटोरी, दो चम्मच और कुछ कपड़े थे। इसके अलावा ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक डायरी आदि थे।   मुरली सूरत से भावनगर-काकीनाडा एक्सप्रेस में चढ़ा पर रास्ते में उसने सिकंदराबाद जाने के लिए फ्लाइट पकड़ी।

वह वसई रोड स्टेशन पर उतर गया और रविवार सुबह चार बजे मुंबई से हैदराबाद की फ्लाइट पकड़ी। वह करीब साढ़े पांच बजे हैदराबाद पहुंच गया था जहां उसकी पत्नी कार से उसे लेने के लिए आ गई थी। हैदराबाद से कुछ ही दूरी पर स्थित सिकंदराबाद तक का सफर मुरली कृष्णा ने कार से तय किया। ट्रेन के सिकंदराबाद पहुंचने का समय सुबह साढ़े आठ बजे का था उससे पहले ही मुरली कृष्णा प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था और ट्रेन में उसे उसका सामान मिल गया। (एजेंसियां)

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज