Karnataka : भूस्खलन के कारण मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित

Webdunia
शनिवार, 10 अगस्त 2024 (17:39 IST)
Train services between Mangaluru and Bengaluru disrupted due to landslide : कर्नाटक के सकलेशपुर और अलूर के समीप भूस्खलन के कारण मंगलुरु और बेंगलुरु के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। 5 ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कई यात्री फंस गए। मैसुरु मंडल के सकलेशपुर और बल्लुपेट स्टेशनों के बीच शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे भूस्खलन हुआ।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मैसुरु मंडल के सकलेशपुर और बल्लुपेट स्टेशनों के बीच शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे भूस्खलन हुआ। दक्षिण पश्चिमी रेलवे के अनुसार, पांच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे कई यात्री फंस गए। बेंगलुरु जाने वाले कुछ यात्री बस पकड़ने के लिए मुख्य मार्ग पर चले गए। रेलवे ने बचे हुए लोगों को भोजन उपलब्ध कराया।
ALSO READ: वायनाड में भूस्खलन के बाद 138 लोग लापता, प्रशासन ने जारी किए आंकड़े
प्रभावित रेलगाड़ियों में रेल संख्या 16511 केएसआर बेंगलुरु-कन्नूर एक्सप्रेस, जिसे अलूर में रोका गया। ट्रेन संख्या 16585 एसएमवीटी बेंगलुरु-मुर्देश्वर एक्सप्रेस, जिसे हासन में रोका गया। ट्रेन संख्या 16586 मुर्देश्वर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस, जिसे सकलेशपुर में रोका गया। ट्रेन संख्या 16512 कन्नूर-केएसआर बेंगलुरु एक्सप्रेस, जिसे सकलेशपुर में रोका गया। ट्रेन सं. 16596 करवार-केएसआर बेंगलुरु पंचगंगा सुपर-फास्ट एक्सप्रेस, जिसे डोनिगल में रोका गया।
 
हुबली स्थित दक्षिण पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि राहत सामग्री और बचाव दल भेज दिए गए हैं और मरम्मत का काम जारी है। महाप्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, अतिरिक्त महाप्रबंधक केएस जैन और विभागाध्यक्षों सहित वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
ALSO READ: कर्नाटक में काली नदी पर बना पुल गिरा, NH 66 पर ट्रैफिक जाम
क्षेत्र में 26 जुलाई को भूस्खलन के बाद सकलेशपुर और सुब्रह्मण्य के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई थीं और बेंगलुरु व मंगलुरु के बीच रेल सेवाएं 8 अगस्त को ही फिर से शुरू हुई थीं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

60 मिनट चला ऑपरेशन, पित्ताशय से निकलीं 8125 पथरियां, गिनने में लगे 6 घंटे

राहुल गांधी का X पोस्ट- मोदीजी, खोखले भाषण देना बंद कीजिए, ट्रंप के सामने झुककर भारत के हितों की कुर्बानी क्यों दी, पूछे 3 सवाल

Accenture भारत में 15000 कर्मचारियों को करेगी प्रमोट, यह IT कंपनी दुनियाभर में चला रही अभियान

भारत का तुर्किए को कड़ा संदेश, पाकिस्तान को समझाओ आतंकवाद रोके

ED लांघ रहा है सारी सीमाएं, Supreme Court ने तमिलनाडु शराब घोटाला मामले की जांच पर लगाई रोक

अगला लेख