ट्रांसजेंडर अदालत पहुंचा, अधिकारों के लिए दावा किया

Webdunia
बुधवार, 9 जनवरी 2019 (19:28 IST)
नैनीताल। एक ट्रांसजेंडर शख्स ने अपने अधिकारों के लिए उत्तराखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले पुलिस ने उसके लिंग परिवर्तन को मानने से इनकार दिया था। उच्च न्यायालय ट्रांसजेंडर की मदद को आगे आया और पुलिस से उसके ऐसे व्यवहार का कारण पूछा।
 
पीड़िता की ओर से दायर शिकायत के मुताबिक, वह कोटद्वार के एक व्यक्ति से प्रेम करती थी और उसके साथ रहने के लिए उसने ऑपरेशन के जरिए अपना लिंग परिवर्तन कराया। सगाई समारोह के बाद उसके मंगेतर ने उसे कोटद्वार बुलाया और कथित रूप से बलात्कार किया।
 
उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया और धारा 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) के आरोप में मामला दर्ज किया।
 
पीड़िता ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर धारा 377 के तहत दर्ज की गई प्राथमिकी को धारा 376 में बदलने का अनुरोध किया है और दावा किया कि एक महिला के तौर उसके पास सारे अधिकार हैं।
 
न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह ने सोमवार को मामले पर सुनवाई की और सरकार को चार हफ्ते में जवाब दायर करने का निर्देश दिया। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख