Hanuman Chalisa

अब 2019 आम चुनावों में जीत पर है भाजपा की नजर

Webdunia
गुरुवार, 5 अप्रैल 2018 (11:53 IST)
अगरतला। त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व जीत के बाद भाजपा अब जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने में जुट गयी है ताकि 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की दोनों सीटें उसके खाते में आ सकें। पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए भाजपा के महासचिव अजय जामवाल ने यह जानकारी दी।
 
भाजपा प्रवक्ता मृणाल कांति देब ने बताया कि पार्टी संगठन और सरकार के साथ पार्टी के संबंधों को मजबूत बनाने के लिए जाम्वाल बुधवार को यहां आए थे। जामवाल ने मजलिशपुर, खायेरपुर, रामनगर और बिशालगढ़ क्षेत्रों में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ कई बैठकें कीं।
 
खायेरपुर में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'त्रिपुरा में हमें दोनों लोकसभा सीटों पर भारी मतों से जीत सुनिश्चित करना है और यह हमारा अगला लक्ष्य है।' 
 
उन्होंने भाजपा नेताओं और समर्थकों से कहा कि वे छह अप्रैल को पूरे राज्य में बूथ स्तर पर पार्टी का 38वां स्थापना दिवस मनाएं।
 
जाम्वाल ने कहा कि सरकार के कार्यक्रमों को लागू करने में होने वाली अनियमितताओं को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी आंखें खुली रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा- नीत राजग सरकार देश से गरीबी मिटाने और भारत को विकसित देश बनाने की दिशा में काम कर रही है। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

अयोध्या में बनेगा भव्य लव-कुश पार्क, 17.72 करोड़ की लागत से 'कचरे से कला' थीम पर होगा विकास

जल संकट पर मध्‍य प्रदेश सरकार हुई अलर्ट, पेयजल विभागों की छुट्टियां रद्द, CM यादव के निर्देश पर युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू

गो संरक्षण विशेष : यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया समेत 10 से अधिक देशों में बजा यूपी का डंका

अगला लेख