कोल महाकुंभ से लौट रहीं बसों को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (00:33 IST)
सतना। सतना में आयोजित कोल महाकुंभ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को सुनने के बाद वापस सीधी लौट रहीं 3 बसें हादसे का ​शिकार हो गईं। मोहनिया घाटी पर खड़ी इन 3 बसों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे 10 से ज्‍यादा लोगों की मौत की खबर है, जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए, जिसमें 30 से ज्‍यादा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

खबरों के अनुसार, प्रदेश के सीधी में दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा रात करीब 9 बजे का बताया जा रहा है। कोल महाकुंभ कार्यक्रम से लौट रहीं 3 बसों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे 2 बसें खाई में गिर गईं, जबकि एक बस सड़क पर पलटकर पूरी तरह चकनाचूर हो गई।
<

सीधी (म.प्र) में हुआ सड़क हादसा अत्यंत दुःखद है। इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर उन्हें यह दुःख सहने की शक्ति दें। प्रशासन द्वारा घायलों को उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

— Amit Shah (@AmitShah) February 24, 2023 >
ये बसें सतना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से लौट रही थीं। घटना स्‍थल पर बचाव कार्य चल है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
<

सीधी जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं। रीवा कमिश्नर और आईजी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

<

दु:ख की इस घड़ी में मैं और प्रदेशवासी शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) February 24, 2023 >
मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जताया दुख : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। साथ ही घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

रीवा से सीधी के बीच हुई इस बस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री लगातार दोनों जिलों के प्रशासन से संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ​शिवराज सिंह चौहान भी रात करीब 10.50 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। बताया गया कि सीधी जिले से सतना में आयोजित कोल महाकुंभ में शामिल होने के लिए कई बसें आईं थीं। शाम करीब 5 बजे कार्यक्रम खत्म होने के बाद वे वापस सीधी जा रही थीं।

मोहनिया टनल के पास उनके रुकने का प्वाइंट तय किया गया था। 2 बसें टनल के पास रुकीं। वहां कार्यक्रम में आने वालों के लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की गई थी। कोल समाज के लोगों को बसों में जैसे ही नाश्ते के पैकेट दिए जा रहे थे, तभी रीवा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने एक बस को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि आगे वाली बस रोड से नीचे गिर गई। हादसे में कई लोग बस के नीचे आ गए। घटना की सूचना मिलते ही चुरहट सहित कई थानों का पुलिसबल पहुंचा और बचाव कार्य शुरू किया गया। अब तक करीब 8 लोगों के शव निकाले जा चुके थे। रेस्क्यू  ऑपरेशन चल रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

अगला लेख