रोडरेज की घटना में ट्रक चालक की हत्या, चार गिरफ्तार

Webdunia
मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (11:25 IST)
पालघर। रोडरेज हमले में यहां एक कंटेनर ट्रक के 48 वर्षीय चालक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमला करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना कल देर शाम पालघर जिले के सपने गांव में हुई।


पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नागपुर निवासी 48 वर्षीय हरेंद्र सिंह मदनसिंह के रूप में की गई। आरोपी स्थानीय ग्रामीण हैं, जो दो मोटरबाइकों पर सवार थे। वादा-मानोर रोड पर उनकी बाइक को ट्रक ने ओवरटेक किया। ट्रक को मदन सिंह चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि जिसके बाद बाइक पर सवार व्यक्तियों ने ट्रक को ओवरटेक किया और उसे रुकने पर मजबूर किया और ट्रक चालक से उनकी गरमागरम बहस हो गई। उन चारों ने मदन सिंह से मारपीट की और उसे ईंटों से भी मारा, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान योगेश पाटिल, देवेंद्र पाटिल, जयेश पाटिल और किरण भोयर के रूप में की गई। इन सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में LPG सिलेंडर से हुआ गैस रिसाव, आग लगने से नाबालिग भाई बहन की मौत

दिल्ली में 7 वर्षीय बच्ची की गला रेतकर हत्या, पिता और उसके परिचित पर संदेह

मुझे आधे घंटे तक रोका, ईद पर ऐसी बैरिकेडिंग कभी नहीं देखी, अखिलेश का योगी पर हमला

म्यांमार के भूकंप में 700 से अधिक मुसलमानों की मौत, 60 मस्जिदें क्षतिग्रस्त या नष्ट

दंतेवाड़ा जिले में मुठभेड़ के दौरान महिला माओवादी ढेर, हथियार और गोला बारूद बरामद

अगला लेख