Biodata Maker

देवास विधायक तुकोजीराव पवार का निधन

Webdunia
शुक्रवार, 19 जून 2015 (10:58 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री और नजदीकी देवास क्षेत्र के भाजपा विधायक तुकोजीराव पवार का शुक्रवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 51 वर्ष के थे।
 
प्रशासन के एक आला अधिकारी ने, विजय नगर क्षेत्र के राजश्री अपोलो हॉस्पिटल में इलाज के दौरान पवार का निधन होने की पुष्टि की। पवार पूर्व देवास रियासत के वंशज भी थे। वे अस्पताल में पिछले चार दिन से भर्ती थे।
 
अधिकारी ने बताया कि पवार 15 जून की सुबह अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गिर गए थे। सिर में चोट आने से उनके मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया था। उन्हें अस्पताल में जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
 
 उन्होंने बताया कि पवार के निधन की खबर मिलते ही अस्पताल में बड़ी संख्या में उनके समर्थक जुट गए। भाजपा विधायक की पार्थिव देह को उनके गृहनगर देवास ले जाया जाएगा। तुकोजीराव पवार की  अंतिम यात्रा दिनांक 20 जून को दोपहर 1 बजे पुराने राजबाडे से शुरू होगी और नयापुरा सोमेश्चर मंदिर के पास छत्रीबाग पहुंचेगी। 

तुकोजीराव पवार का जन्म 17 नवम्बर, 1963 को इंदौर में हुआ था। उन्‍होंने 1986 से राजनीति में प्रवेश किया। वे भारतीय युवा जनता मोर्चा के जिलाध्यक्ष और बाद में प्रदेश अध्यक्ष रहे। पवार 1990, 1993, 1998, 2003 और 2008 में देवास विधानसभा क्षेत्र से लगातार पांचवी बार विधायक निर्वाचित हुए।

तुकोजीराव पवार प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी में भी कई प्रमुख पदों पर रहे। वर्ष 1992 में उन्हें मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। यहीं नहीं इसी वर्ष भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी जगह बनाई। 1993 और 1998 में लगातार दो बार वे विधायक बने।

वर्ष 2002 में उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।दिसंबर 2005 में उन्‍हें मध्‍यप्रदेश में उच्‍च शिक्षा राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) बनाया गया था। इसके बाद उन्‍हें अगस्‍त 2007 में पर्यटन, खेल एवं युवा कल्‍याण विभाग का दायित्‍व सौपा गया।

2008 में पवार विधानसभा के चुनाव में पुन: देवास विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। उन्‍हें दिसंबर 2008 में शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया। पवार को राष्ट्रीय गौरव अवार्ड और अन्य राष्ट्रीय अवार्डों से भी सम्‍मानित किया गया। वे इंदौर के डेली कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष भी रहे हैं। (भाषा/ वेबदुनिया)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

केंद्रीय मंत्री शिवराज की क्‍यों बढ़ाई सुरक्षा, आखिर क्‍या है खतरा?

हसीन मस्‍तान को किसका डर, डॉन हाजी मस्‍तान की बेटी ने क्‍यों मांगी पीएम मोदी और होम मिनिस्‍टर शाह से मदद?

फेड रेट कट ने बदली बाजार की चाल, निवेशकों ने दिखाया उत्साह, कैसा रहेगा दिसंबर का तीसरा हफ्ता

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष होंगे पंकज चौधरी, घोषणा रविवार को

ग़ाज़ा में सर्दी की बारिश से बिगड़े हालात, पश्चिमी तट में निर्माण कार्य पर चिंता

सभी देखें

नवीनतम

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, चावल मिल की दीवार गिरी, 3 मजदूरों की मौत

डीके शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री, कांग्रेस विधायक का बड़ा दावा

Shashi Tharoor के गढ़ तिरुवनंतपुरम में हारी कांग्रेस, निकाय चुनाव में भाजपा की जीत पर क्‍या बोले थरूर

इमरान की पूर्व पत्‍नी ने मस्‍क से की अपील, बोलीं- आपने वादा किया था कि...

दिल्ली-NCR में AQI 400 पार, GRAP-4 लागू, कई पाबंदियां लगाईं