Publish Date: Wed, 13 Dec 2017 (16:20 IST)
Updated Date: Wed, 13 Dec 2017 (16:23 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री टि्वंकल खन्ना ने एक कार्यक्रम में पुरुष नेताओं को एक दिन के लिए सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करने की चुनौती दी है। इस कार्यक्रम में पैडमैन के नाम से मशहूर मुरुगंथम भी मौजूद थे।
टि्वंकल खन्ना ने बताया कि आमतौर पर मासिक धर्म के वक्त महिलाओं के साथ आम इंसान की तरह व्यवहार नहीं किया जाता है। अभिनेत्री और मुरुगंथम ने इसको लेकर जारी भ्रांति, सैनिटरी नैपकिन के इस्तेमाल और जीएसटी के तहत नैपकिन को कर के दायरे में लाने पर भी चर्चा की। दोनों ने इसे टैक्स के दायरे में लाने का विरोध किया।
इस दौरान टि्वंकल खन्ना ने पुरुष राजनेताओं को एक दिन तक के लिए इसका इस्तेमाल करने की चुनौती दे डाली। अभिनेत्री ने कहा कि अगर राजनेता सिर्फ एक दिन के लिए भी सैनिटरी नैपकिन का प्रयोग कर लेंगे तो पैड हर जगह आसानी से उपलब्ध होने लगेगा।