Publish Date: Wed, 13 Dec 2017 (15:22 IST)
Updated Date: Wed, 13 Dec 2017 (15:26 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने एक प्रतिशत तक महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाए जाने का निर्णय लिया है। महंगाई भत्ता एक जुलाई 2017 से लागू होगा। सरकार के इस फैसले से शिक्षक, अनुदानित कॉलेज और शहरी निकायों के कर्मचारियों समेत 16 लाख कर्मचारी लाभांन्वित होंगे। महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने से सरकारी खजाने में एक हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
सातवीं वेतन आयोग के लागू होने के बाद राज्य कर्मचारियों को चार प्रतिशत डीए मिला था। हालांकि, बढ़ा डीए का नकद भुगतान जनवरी 2018 के वेतन के साथ दिया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वित्त विभाग ने कल रात कर्मचारियों का एक प्रतिशत डीए बढ़ाए जाने का आदेश जारी किया है। डीए का एरियर कर्मचारियों के जनरल प्रोविडेंट फंड (जीपीएफ) खाते में जमा किया जाएगा। (वार्ता)