चुनाव से पहले NCP को बड़ा झटका, शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोंसले भाजपा में शामिल

Webdunia
शनिवार, 14 सितम्बर 2019 (10:58 IST)
नई दिल्ली। राकांपा के कद्दावर नेता और छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे भोंसले शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस मौजूद थे। चुनाव से पहले उदयन राजे का भाजपा में शामिल होना एनसीपी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वह एनसीपी के टिकट पर सतारा से सांसद चुने गए थे। 
 
शाह ने कहा कि कठिन समय में स्वदेश और स्वधर्म के लिए बहुत बड़ा वैचारिक आंदोलन शुरू करने और संघर्ष करके स्वराज की स्थापना करने वाले छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयन राजे जी आज भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उनयन राजे का पार्टी में हार्दिक स्वागत करते हैं।
 
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की जनता 2014 से ही मोदी जी के साथ मन से जुड़ी है और 2019 में भी इसकी पुनरावृत्ति वहां हुई। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस बार विधानसभा में भाजपा पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर आएगी और हमारा गठबंधन तीन चौथाई से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।
 
राजे का स्वागत करते हुए शाह ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि नैतिकता के आधार पर भाजपा में शामिल होने से पहले उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र से जो परिणाम आए थे, उससे भी अच्छे परिणाम विधानसभा चुनाव में आएंगे। महाराष्ट्र का खोया हुआ गौरव लौटाने का काम देवेंद्र फडणवीस जी की सरकार ने किया है। विधानसभा चुनाव में हमें पूरा जनसमर्थन मिलेगा तथा इस लक्ष्य में उदयन राजे काफी सहायक होंगे।
 
उन्होंने कहा कि जनसंघ के समय से ही हम छत्रपति महाराज से प्रेरणा लेकर देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करते रहे हैं। अब उनके परिवार के सदस्य के पार्टी में शामिल होने से हम आनंदित हैं।
 
इससे पहले सतारा से सांसद उदयनराजे भोसले ने शनिवार को लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इसके बाद उन्‍होंने लोकसभा अध्‍यक्ष को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सुहागरात मना रहे थे दूल्हा-दुल्हन, सुबह मिली दोनों की लाश, परिवार में मचा हड़कंप

Ranya Rao : कोर्ट में रो पड़ीं एक्ट्रेस रान्या राव, मानसिक उत्पीड़न का लगाया आरोप, कहा- DRI अधिकारियों ने दीं गालियां

महाकुंभ में स्नान के लिए उपयुक्त था गंगा जल, सरकार ने लोकसभा में कहा

रंग बेचने वाले मुस्‍लिमों को रंग लग जाए तो बुरा नहीं मानना चाहिए, बिहार के भाजपा विधायक के बयान पर रार

राज ठाकरे ने उड़ाया संगम स्नान करने वालों का मजाक, कहा- मैंने तो गंगा जल को छुआ भी नहीं

सभी देखें

नवीनतम

भूपेश बघेल के बेटे के घर ED की रेड, क्या करते हैं चैतन्य बघेल, क्यों गर्मा गई छत्तीसगढ़ की सियासत

GST अधिकारियों ने पकड़ी 1.95 लाख करोड़ रुपए की कर चोरी, अप्रैल-जनवरी के दौरान 25397 मामले आए सामने

महाराष्ट्र का बजट, लाडकी बहिनों के लिए 36000 करोड़ रुपए

PhD छात्रों के लिए खुशखबरी, IIIT दिल्ली ने बढ़ाई फेलोशिप, जानिए कितनी हुई बढ़ोतरी

होली का रंग और जुमे की नमाज, क्या बोले UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अगला लेख