CM उद्धव ठाकरे ने दिया आरे कॉलोनी के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ केस वापस लेने का आदेश

वार्ता
रविवार, 1 दिसंबर 2019 (23:47 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र की नवनिर्वाचित सरकार ने मेट्रो परियोजना के लिए मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई का विरोध करने वाले लोगों पर दर्ज मामले वापस लिए जाने की घोषणा की है।
 
इससे पहले राज्य सरकार ने आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड परियोजना पर रोक लगाई थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विधानसभा के दो दिवसीय सत्र की आज समाप्ति के बाद यह घोषणा की।
 
ALSO READ: संजय राउत का बड़ा बयान, फडणवीस की जल्दबाजी 80 घंटे में भाजपा को ले डूबी
 
इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक जितेन्द्र अवहद ने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए आरे कॉलोनी में मेट्रो कार शेड परियोजना पर रोक की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य सरकार को अब पेड़ काटने का विरोध करने वाले पर्यावरणविदों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लेना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि राज्य प्रशासन ने 4 अक्टूबर की रात 29 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए थे। उन पर सरकारी कर्मचारियों के काम में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाया गया था। उन्हें एक दिन जेल में भी रखा गया था।
 
बाद में उन्हें हर 15 दिन में तीन घंटे तक पुलिस थाना में हाजिरी लगाने और पुलिस को जांच में मदद करे की शर्त पर जमानत दी गई। जिन 29 लोगों पर मामले दर्ज थे उनमें अधिकतर छात्र थे। मुंबई की आरे कॉलोनी में पेड़ काटने के मुद्दे पर प्रशासन और पर्यावरण प्रेमी आमने-सामने थे। मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख