उमा भारती बोलीं, नौकरशाह पिंजरे में बंद पक्षी...

Webdunia
शनिवार, 21 जनवरी 2017 (08:20 IST)
रायपुर। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को नौकरशाहों के कामकाज के तरीकों पर टिप्पणी करते हुए उन्हे पिंजरे में बंद पक्षी कहा है।
 
भारती ने भूमि जल बोर्ड के कार्यालय को लेकर कहा, 'बहुत दिनों से जमीन पड़ी थी और पैसा लैप्स हो रहा था। अब चक्कर क्या होता है ब्यूरोक्रेटस के साथ..वह बेचारे पिंजरे में बंद चिड़िया होते हैं। और उससे बाहर नहीं निकलते। अच्छा उनको बाहर निकालों तो ऐसे आएंगे धीरे-धीरे। उनसे कोई चीज कैंसिल करवाई जा सकती है, लेकिन पहल नहीं करवाई जा सकती। क्योंकि रद्द करवाना बहुत आसान होता है, पाबंदी आसान होती है किन्तु सृजन बहुत कठिन होता है।
 
उमा ने कहा, 'इसके लिए 56 इंच का सीना चाहिए। ग्राउंड वाटर बोर्ड का आफिस यहां खुलना था। वह नहीं खुल पा रहा था। फैसला होता था कहीं और है ग्राउंड बोर्ड का आफिस इसलिए यहां नहीं हो सकता है।'
 
कार्यक्रम के बाद जब संवाददाताओं ने उनसे इस संबंध में सवाल किया तब उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई चीज कैंसिल करवानी हो तो बहुत आसान होता है। लेकिन कोई चीज शुरू करना हो तो बहुत कठिन होता है। क्योंकि वह नियमों के पिंजरे में होता है। नियम हम बनाए होते हैं। हम ही कहते हैं कि इस नियम के दाएं-बाएं हो। इसमें दिक्कत आती है।
 
उमा भारती ने उन आरोपों को बेबुनियाद बताया कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार है इसलिए केंद्र उड़ीसा के हितों की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर बेबुनियाद और गलत आरोप है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि बिना किसी भेदभाव के विकास के कामों में हम टीम इंडिया की तरह काम करेंगे। (भाषा) 
Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

Lok Sabha Elections : मतदान के आंकड़े 48 घंटे के भीतर जारी करने की मांग, Supreme Court ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी लोकतंत्र खत्म करना चाहते हैं : अरविंद केजरीवाल

कांग्रेस का माओवादी घोषणा पत्र लागू हुआ तो भारत दिवालिया हो जाएगा : प्रधानमंत्री मोदी

बिभव ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, लगाया यह आरोप...

वैवाहिक बलात्कार : नए कानून को लेकर याचिका पर SC ने केंद्र से मांगा जवाब

अगला लेख