Publish Date: Sun, 30 Jun 2024 (15:20 IST)
Updated Date: Sun, 30 Jun 2024 (15:28 IST)
Jharkhand bridge collapse : झारखंड के गिरिडीह जिले में अरगा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक गर्डर भारी बारिश के कारण गिर गया और एक पिलर भी झुक गया। बताया जा रहा है कि करीब एक हफ्ते पहले गर्डर को तैयार किया गया था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना झारखंड की राजधानी रांची से 235 किलोमीटर दूर देवरी प्रखंड में हुई। यह पुल डुबरीटोला और करिहरी गांव को जोड़ने के लिए फतेहपुर-भेलवाघाटी मार्ग पर बनाया जा रहा है।
शनिवार रात भारी बारिश के कारण पुल का सिंगल-स्पैन गर्डर गिर गया और एक पिलर झुक गया। ठेकेदार को उस हिस्से को दोबारा बनाने के लिए कहा गया है।
बताया जा रहा है कि इस पुल का निर्माण लगभग 5 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है और यह झारखंड के गिरिडीह और बिहार के जमुई जिले के दूरदराज के गांवों को जोड़ेगा।
Edited by : Nrapendra Gupta