धर्मांतरण गैंग का खुलासा, योगी के UP में 1000 लोगों का धर्म परिवर्तन

Webdunia
सोमवार, 21 जून 2021 (13:34 IST)
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश एटीएस ने राज्य में जबरन धर्म परिवर्तन के काम में संलिप्त गैंग का पर्दाफाश किया है। इस गैंग से जुड़े लोगों पर आरोप है कि इसने अब तक राज्य में विभिन्न स्थानों पर 1000 लोगों को धर्मांतरण कराया है। इन्होंने खासकर मूक-बधिर, महिलाओं और बच्चों को अपना निशाना बनाया। 
 
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि पहले विपुल विजयवर्गीय और कासिफ की गिरफ्तारी हुई थी। इनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि एक गैंग प्रलोभन देकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराता है। पूछताछ के दौरान उमर गौतम का नाम आया, जो बाटला हाउस जामियानगर का रहने वाला है। इनके एक अन्य साथी मुफ्ती काजी जहांगीर आलम की भी गिरफ्तारी की गई है। 
कुमार के मुताबिक इस गैंग के पास 1000 लोगों की सूची है, जिनका प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया गया है। इन लोगों को फंडिंग विदेशों से की जाती है। एडीजी ने बताया कि इस गैंग ने नोएडा, कानपुर, मथुरा, वाराणसी आदि जिलों में लोगों को अपना निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि लखनऊ में दर्ज मुकदमे में एक संस्था तथा कुछ अन्य लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं। 
 
एडीजी ने मीडिया को बताया कि उमर गौतम ने भी धर्मांतरण किया था। वह पहले हिन्दू था। उमर और उसके सहयोगी जामियानगर से एक संस्था चलाते हैं। इस संस्था के माध्यम से इन्होंने यूपी के अन्य इलाकों से मूकबधिर, महिलाओं और बच्चों का सामूहिक रूप से धर्म परिवर्तन करवाया। उन्होंने बताया कि इस गैंग को इस कार्य के लिए बैंक खातों और अन्य माध्यमों से बड़ी रकम उपलब्ध करवाई जाती है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

रील्‍स, ब्‍यूटी पार्लर और दहेज के एंगल में उलझी निक्‍की भाटी की मौत की कहानी

मोदी जी! आपसे यह उम्मीद नहीं थी, आपने बंगाल के लोगों को चोर कहा

किसान ने धूमधाम से मनाया बछड़े का जन्मदिन, खुशी से झूम उठा गांव

कपिल सिब्बल का अमित शाह से सवाल, धनखड़ जी अस्पताल में हैं या योग कर रहे हैं

क्‍लब में मिली लड़की के हनीट्रैप से ऐसे शिकार हुए भूपेंद्र रघुवंशी

सभी देखें

नवीनतम

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश से हाहाकार, अब तक 41 की मौत, ट्रेनें रद्द, स्कूलों में छुट्टी

Vaishno Devi landslide : वैष्णोदेवी लैंडस्लाइड में अब तक 34 लोगों की मौत, CM उमर ने पूछा- खराब मौसम की चेतावनी के बाद भी यात्रियों को क्यों नहीं रोका गया

UP : बरेली में शादी का झांसा देकर प्रभात उपाध्याय को बना रहे थे 'हामिद', मां ने पुलिस संग पहुंच रुकवाया खतना, पढ़िए क्या है पूरी कहानी

Mohan Bhagwat : डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, दबाव में व्यापार ठीक नहीं

US कर सकता है 25% अतिरिक्त टैरिफ की समीक्षा, भारत सरकार का क्या है एक्शन, किन सेक्टर्स पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

अगला लेख