उप्र में संघर्ष मामले में 15 से अधिक लोग गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 7 नवंबर 2016 (18:54 IST)
मुजफ्फरनगर (उप्र)। यहां के ढिंढौली गांव में रविवार शाम एक गुटीय संघर्ष के सिलसिले में 15 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया और पुलिसकर्मियों से लूटे गए 3 हथियार बरामद किए गए।
 
पुलिस ने बताया कि 4 पुलिस अधिकारियों सहित कई लोग उस समय घायल हो गए, जब यहां ढिंढौली गांव में पुलिस दल पर एक समूह ने हमला किया और उनके दो रिवाल्वर और एक राइफल भी छीन लिया। यह घटना शाहपुर थाना इलाके में दो दलित समूहों के बीच एक संघर्ष के दौरान हुई।
 
उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने वाले सब इंस्पेक्टर केपी सिंह, कांस्टेबल आदेश कुमार और होमगार्ड चंद्रेरलाल सहित 4 पुलिसकर्मी हमले में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख