dipawali

उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ़ाया धान का न्यूनतम समर्थन मूल्‍य

Webdunia
रविवार, 21 सितम्बर 2025 (19:14 IST)
  • धान (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) का 2389 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी तय
  • पश्चिमी यूपी में पहली अक्टूबर से होगी धान खरीद
  • पहली नवंबर से पूर्वी उत्तर प्रदेश में की जाएगी खरीद
Uttar Pradesh News : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत पहली अक्टूबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धान खरीद शुरू होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में धान खरीद पहली नवंबर से होगी। इसके लिए पहली सितंबर से पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 जनवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 फरवरी 2026 तक धान खरीद होगी। सरकार ने इस वर्ष धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि भी की है। धान (कॉमन)-2369 और (ग्रेड ए) का 2389 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

fcs.up.gov.in या UP KISAN MITRA पर कराना होगा पंजीकरण
धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA  पर पंजीकरण कराना होगा। धान की खरीद पंजीकृत किसानों से ही होगी।
ALSO READ: पर्व-त्योहार को लेकर CM योगी ने की उच्चस्तरीय बैठक, बोले- हर्षोल्लास के साथ मनाएं, अधिकारियों को दिए दिशानिर्देश
खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक किसी भी सहायता या जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। साथ ही अपने जनपद के जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी व ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से भी संपर्क साध सकते हैं।

पश्चिम उत्तर प्रदेश व लखनऊ के इन जनपदों में पहली अक्टूबर से होगी खरीद
पश्चिम उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली अक्टूबर से धान खरीद शुरू होगी, जो 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह खरीद पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली,आगरा, अलीगढ़, झांसी संभाग में होगी। वहीं लखनऊ संभाग के हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर जनपद में भी धान खरीद इसी अवधि में होगी।

पूर्वी उत्तर प्रदेश व लखनऊ संभाग के इन जनपदों में पहली नवंबर से शुरू होगी खरीद
पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभागों में पहली नवम्बर से धान खरीद शुरू होगी। यह खरीद पूर्वी उत्तर प्रदेश के चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर व प्रयागराज संभाग में होगी। इसके साथ ही लखनऊ संभाग के लखनऊ, रायबरेली व उन्नाव में भी पहली नवंबर से खरीद होगी, जो 28 फरवरी 2026 तक चलेगी।

करीब 10 हजार किसानों ने करा लिया पंजीकरण 
धान खरीद के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो गया है। 20 सितंबर (दोपहर एक बजे) तक करीब 10 हजार किसानों ने धान विक्रय के लिए खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है। विभाग के मुताबिक धान की बिक्री के लिए ओटीपी आधारित सिंगल पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। किसान मोबाइल पर एसएमएस से मिले ओटीपी को भरकर पंजीकरण करा सकते हैं।
ALSO READ: टेक्नोलॉजी रोजगार छीनती नहीं, बल्कि नए अवसर पैदा करती है : योगी आदित्यनाथ
वहीं किसानों को भुगतान सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। बिचौलियों को रोकने व पारदर्शिता बरतते हुए क्रय केंद्रों पर धान की खरीद ई-पॉप (इलेक्ट्रॉनिक प्वॉइंट ऑफ परचेज) डिवाइस के माध्यम से पहले की भांति किसानों के बायोमीट्रिक सत्यापन के जरिए ही होगी।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TTP क्या है, जो बना पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संग्राम का कारण

Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव के लिए NDA ने किया सीट बंटवारे का ऐलान, BJP-JDU को मिलेंगी 101-101 सीटें

चिदंबरम पर क्या एक्शन लेगी कांग्रेस, ऑपरेशन ब्लूस्टार पर दिए बयान से हाईकमान नाराज

जापान में नई बीमारी से हाहाकार, 4000 से ज्‍यादा को कराया भर्ती, स्कूल-कॉलेज बंद, महामारी की घोषणा

अमेरिका में भयानक हादसा, टेकऑफ के बाद क्रेश हुआ हेलीकॉप्टर, वीडियो वायरल

सभी देखें

नवीनतम

Gold : पुष्य नक्षत्र से पहले सोना 1,27,950 रुपए प्रति 10 ग्राम, चांदी 7,500 बढ़कर 1,79,000 प्रतिकिलो ग्राम

डोनाल्ड ट्रंप को मिला इसराइल का सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मान, बंधकों की रिहाई पर नेतन्‍याहू बोले- Trump को मिलना चाहिए नोबेल

NDA में सीट बंटवारे के बाद JDU में भगदड़, इस्तीफों की झड़ी, पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक का इस्तीफा

Jan Suraaj Candidates Second List : जन सुराज की बिहार चुनाव के लिए दूसरी लिस्ट जारी, 65 उम्मीदवारों के नाम, क्या राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर

भोपाल में दिलीप बिल्डकॉन के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा, दफ्तर को किया गया सील

अगला लेख