Festival Posters

योगी सरकार का एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉड बना सुरक्षा का प्रतीक, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का दिया संदेश

Webdunia
रविवार, 5 अक्टूबर 2025 (20:22 IST)
  • मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर प्रदेशभर में मिशन शक्ति 5.0 के तहत यूपी पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
  • एंटी रोमिया स्‍क्‍वॉड ने की 1 लाख से अधिक मंदिर, बाजार, मॉल, पार्कों और भीड़भाड़ वाले स्थानों की जांच
  • महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था एवं जनसहभागिता में देखने को मिली उल्लेखनीय वृद्धि
  • 37 हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
Uttar Pradesh News : प्रदेश की बेटियों और महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने, आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के साथ सुरक्षा का माहौल उपलब्ध कराने के लिए मिशन शक्ति 5.0 अभियान चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति 5.0 अभियान की शुरुआत की, जो अभी भी पूरे प्रदेश में चल रहा है। इसी के तहत यूपी पुलिस प्रशासन ने अभूतपूर्व अभियान चलाया, जिसके परिणामस्वरूप महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था और जनसहभागिता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।
 
एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉड ने करीब 10 लोग लोगों की जांच, ढाई हजार अभियोग किए गए पंजीकृत
मिशन शक्ति अभियान की नोडल ऑफिसर एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉड ने सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, बाजारों, मॉल, पार्क और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई। इस दौरान 1,08,292 मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों की गहन जांच की गई।

अभियान में 9,77,269 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिलाओं के प्रति अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए कुल 2,542 अभियोग पंजीकृत किए गए। वहीं असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 3,972 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा 3,13,924 लोगों को चेतावनी दी गई और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। प्रदेशभर में 53,237 निरोधात्मक कार्रवाइयां  की गईं। ऐसे में एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉड द्वारा यह अभियान न केवल नवरात्रि के दौरान सुरक्षा का प्रतीक बना, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा। 
 
37 हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
प्रदेशभर में नवरात्रि पर्व के अवसर पर 55,377 पंडालों की स्थापना की गई। सभी पंडालों का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई कमी न रहे। इस दौरान 4,947 रामलीला व मेला स्थलों का भी भ्रमण किया गया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
ALSO READ: फील्ड में तैनाती का आधार केवल 'परफॉर्मेंस', वही अधिकारी तैनात हों जिनकी छवि हो साफ : योगी आदित्यनाथ
योगी सरकार की सख्त निगरानी के चलते सभी धार्मिक कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए। एंटी रोमियो स्‍क्‍वॉड, पुलिस बल और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त मुस्तैदी ने सुनिश्चित किया कि महिलाओं और बालिकाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नवरात्रि के दौरान मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुल 37,337 अधिकारी एवं कर्मचारी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। इनमें 411 राजपत्रित अधिकारी, 7,999 निरीक्षक/उपनिरीक्षक, 22,547 मुख्य आरक्षी /आरक्षी और 6,380 होमगार्ड/पीआरडी/ एसपीओ आदि शामिल थे, जिन्होंने निरंतर गश्त और निगरानी कर सुरक्षा का वातावरण बनाए रखा।
ALSO READ: मलिन बस्तियों का कायाकल्प जरूरी, मूलभूत सुविधाओं का हो विस्तार : योगी आदित्यनाथ
स सघन तैनाती से पूरे प्रदेश में नवरात्रि और रामलीला पर्व शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। श्रद्धालु परिवारों ने न केवल त्योहार का आनंद लिया, बल्कि महिलाओं ने भी निर्भीक होकर मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
 
पूरे प्रदेश में डेढ़ करोड़ से अधिक वितरित किए गए फोल्डर, पंफलेट और पेस्टिंग स्टीकर
अभियान की नोडल ऑफिसर ने बताया कि नवरात्र में 39,911 मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें 20,54,308 लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें 13,53,903 महिला और 7,00,405 पुरुष शामिल हैं।
ALSO READ: 'एक पेड़ मां के नाम' की तर्ज पर चेकडैम, तालाब और ब्लास्टकूप निर्माण को बनाएं जन आंदोलन : योगी आदित्यनाथ
वहीं महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन मुख्यालय द्वारा योगी सरकार की योजनाओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे सराहनीय कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 1,56,91,080 फोल्डर, पंफलेट और पेस्टिंग स्टीकर वितरित किए गए।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maithili Thakur : क्या सियासत की अग्नि परीक्षा में सफल हो पाएंगी मैथिली ठाकुर, अलीनगर की सीट कितनी आसान, क्या कहता है समीकरण

पाकिस्तान की 'बहादुर' सेना ने तालिबान के सामने किया सरेंडर, घंटों सड़कों पर घूमते रहे अफगानी टैंक

EV, बैटरी सब्सिडी से क्यों चिढ़ा चीन, भारत की WTO में की शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

शिवराज के घर धान की बोरी लेकर अचानक पहुंचे जीतू पटवारी, भावांतर का विरोध, जमकर नारेबाजी

गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में PM मोदी के साथ 40 नेता करेंगे प्रचार, BJP की लिस्ट में किसका है नाम

पंजाब में CBI का बड़ा एक्शन, DIG हरचरण भुल्लर गिरफ्तार, जानें क्‍या है मामला?

Premanand ji maharaj news: प्रेमानंद महाराज को किडनी की कौनसी बीमारी है, जानिए लक्षण और इलाज

Bihar Elections 2025 : सत्ता में आते ही 100 सबसे भ्रष्ट नेताओं, नौकरशाहों पर गिरेगी गाज, जानिए किसने कही यह बात

बिहार चुनाव में CM डॉ. मोहन यादव की रैली, कहा नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार लगाएगी जीत की हैट्रिक

अगला लेख