यूपी में 12 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार, चार आरोपी गिरफ्‍तार

Uttar Pradesh
Webdunia
रविवार, 9 जून 2019 (23:24 IST)
गोरखपुर। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले में 12 साल की एक लड़की से सामूहिक बलात्कार का कथित मामला सामने आया है।
 
पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से रविवार को बताया कि शुक्रवार शाम कुशीनगर जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 12 साल की एक लड़की से 6 लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया।
 
उन्होंने बताया कि इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है। पुलिस अधीक्षक आरएन मिश्रा ने बताया कि सभी 6 आरोपियों पर बलात्कार और पॉक्सो एक्ट तथा दलित एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। लड़की को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
 
सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की ने आरोप लगाया है कि उसके परिवार के लोगों का आरोपियों से नाली के निर्माण को लेकर विवाद था और शुक्रवार की शाम इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई थी। आरोपियों ने उसके परिजन के सामने उससे सामूहिक बलात्कार किया और विरोध करने पर उन्होंने परिजन से भी मारपीट की।
 
उन्होंने बताया कि लड़की की मां ने शनिवार शाम को इस सिलसिले में मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी थी और रविवार को प्राथमिकी पंजीकृत कर ली गई। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

भारत कोई धर्मशाला नहीं, लोकसभा में बोले अमित शाह, इमिग्रेशन बिल 2025 पास

रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी घुसपैठिए, सब पर लगेगी लगाम, लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह ने बताया प्लान

Ranya Rao को तीसरी बार झटका, जमानत याचिका नामंजूर, जानिए Gold smuggling case में अब तक क्या-क्या हुआ

Hurun Global rich List : 284 अरबपतियों के पास भारत की GDP का एक तिहाई हिस्सा, मुकेश अंबानी एशिया में सबसे अमीर

क्‍या है सत्‍ता जिहाद जिसे लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना?

अब तक 636 भारतीय नागरिक अमेरिका से निर्वासित, सरकार ने लोकसभा में दी जानकारी

शादी का झांसा देकर महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, सैन्य अधिकारी पर FIR

नेपाल में राजशाही के समर्थन में प्रदर्शन, हिंसा भड़की, एक की मौत, काठमांडू हवाई अड्‍डा बंद

विश्व व्यवस्था में बढ़ रहा है भारत का प्रभाव, TV9 शिखर सम्मेलन में मोदी

Earthquake: 1300KM दूर बैंकॉक में कैसे मची तबाही, दुनिया के 5 देश कांपे, 150 से ज्‍यादा मौतें, क्‍या है भारत का हाल?

अगला लेख