उत्तराखंड में चारधाम यात्रा निर्बाध जारी, हेली सेवाओं का भी हो रहा संचालन
चारधाम यात्रा का सुगम एवं सुरक्षित संचालन सुनिश्चित कर रही है राज्य सरकार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Publish Date: Tue, 13 May 2025 (09:03 IST)
Updated Date: Tue, 13 May 2025 (09:11 IST)
Uttarakhand news in hindi : उत्तराखंड में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से जारी है। यहां हेली सेवाओं का भी संचालत हो रहा है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी खुद व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, और हेली सेवाएं भी सुगमता से जारी हैं।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी सचिवों को समय-समय पर चारधाम यात्रा मार्गों का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु भेजा जाए, ताकि व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत का आकलन किया जा सके और आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें। उन्होंने मुख्य सचिव को इस संबंध में समुचित दिशा-निर्देश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
धामी ने कहा कि यात्रा की रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आगामी मानसून से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने के भी निर्देश दिए हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित अन्य धार्मिक यात्राओं के लिए भी सुरक्षा और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर बल दिया। राज्य सरकार चारधाम यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार, सुरक्षित और सुविधाजनक अनुभव बनाने हेतु सतत प्रयासरत है।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें