Dharma Sangrah

CM धामी ने किया 700 करोड़ की बड़ी परियोजनाओं का ऐलान, उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 23 नवंबर 2025 (14:57 IST)
Chief Minister Pushkar Singh Dhami News : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर में 700 करोड़ के पंतनगर एयरपोर्ट और 1000 एकड़ की इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी जैसी बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की, जिनसे बड़े निवेश और रोजगार की उम्मीद है। धामी ने कहा कि इसके लिए 900 एकड़ भूमि हस्तगत कर ली गई है। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को उद्यमियों का सहयोग करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।  
 
खबरों के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऊधम सिंह नगर में 700 करोड़ के पंतनगर एयरपोर्ट और 1000 एकड़ की इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी जैसी बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की, जिनसे बड़े निवेश और रोजगार की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने उद्यमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा।
ALSO READ: उत्तराखंड के 13 जिलों में बनेंगे 13 आदर्श संस्कृत ग्राम
धामी ने कहा कि इसके लिए 900 एकड़ भूमि हस्तगत कर ली गई है। धामी ने कहा कि जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को उद्यमियों का सहयोग करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। धामी ने सिडकुल के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में राज्य की औद्योगिक नीतियों पर जोर दिया।
 
प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में बेहतर औद्योगिक वातावरण बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस पर सीएम धामी ने कहा कि सरकार ने उद्योगों के अनुकूल नीतियां बनाई हैं और सभी को राज्य के समग्र विकास में सहयोगी बनना होगा। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से ऊधम सिंह नगर जिले को औद्योगिक विकास का केंद्र बताया।
ALSO READ: खनिज सुधार रैंकिंग में उत्तराखंड दूसरे नंबर पर, मिलेगी 200 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
उन्होंने कहा कि किच्छा के खुरपिया फार्म में एक हजार एकड़ में इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी स्थापित की जा रही है। किच्छा खुरपिया फार्म में औद्योगिक स्मार्ट सिटी और सेटेलाइट एम्स के विकास को भी गति दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निवेश के लिए बड़े औद्योगिक घरानों ने इच्छा जताई है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में अच्छे और बड़े उद्योग स्थापित हों।
Edited By : Chetan Gour 
Show comments

जरूर पढ़ें

NCR–यूपी में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल, एक्शन प्लान तैयार

वडोदरा में SIR के काम के दौरान टीचर की मौत, हार्टअटैक की आशंका, 4 दिन में 4 BLO की मौत

Delhi में ISI का हथियार मॉड्यूल ध्वस्त, 4 गिरफ्तार, बड़ी साजिश की थी तैयारी

Bihar Politics : बिहार में नीतीश कुमार के साथ आने के लिए तैयार AIMIM चीफ ओवैसी, लेकिन रख दी एक शर्त

G-20 Summit 2025 में PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात के चर्चे, सामने आया वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

मौलाना मदनी ने उगला जहर, कांग्रेस नेता ने किया समर्थन, भाजपा नाराज

Weather Update : उत्तर भारत में सर्दी का कहर, इन राज्यों में शीतलहर बढ़ाएगी मुश्किलें

LIVE: CJI गवई आज होंगे रिटायर, सोमवार को शपथ लेंगे नए चीफ जस्टिस सूर्यकांत

SIR का दबाव, क्यों तनाव में हैं BLO, सता रहा है किस बात का डर?

25 नवंबर को दिल्ली, यूपी और चंडीगढ़ में क्यों हैं छुट्‍टी?

अगला लेख