श्रमिकों को सशक्त बनाएगी उत्तराखंड सरकार, CM पुष्कर सिंह धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

Webdunia
मंगलवार, 24 जून 2025 (16:54 IST)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय मजदूर संघ की 70 वर्षों की उपलब्धियों, संघर्षों और योगदान को नमन करते हुए कहा कि यह संगठन श्रमिकों की आवाज को बुलंद करता आया है और सरकार श्रमिक हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में बड़ी संख्या में संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, श्रमिक नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ श्रमिकों और उद्योगों दोनों के विकास के लिए अच्छा समन्वय बनाने का काम कर रहा है। हम यह भी सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि हमारे श्रमिकों को अच्छी सुविधाएं मिलें। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। 
 
उनके परिवार के कल्‍याण और उत्‍थान की चिंता की गई है। उत्तराखंड में भी हम उसी दिशा में काम कर रहे हैं। उत्तराखंड को समृद्ध और देश का श्रेष्‍ठ राज्‍य बनाने का संकल्‍प है, जिसमें श्रमिक भी अपना योगदान दे रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ इस दिशा में निरंतर काम कर रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

मध्य प्रदेश के किसानों की मूंग, उड़द की फसल खरीदेगी सरकार, मूल्य समर्थन योजना में होगी खरीदी

जापान ने पहली बार अपने क्षेत्र में किया मिसाइल परीक्षण

क्या ईरान ने तोड़ा सीजफायर, इजराइल पर मिसाइल हमले से उठे सवाल?

बागेश्वर धाम के सेवादार से व्यापारी को जान का खतरा, 75 लाख की जमीन हथियाने का आरोप

राहुल गांधी ने फिर उठाए महाराष्‍ट्र चुनाव पर सवाल, कहा वोट की चोरी हुई

अगला लेख