उत्तराखंड में बादल फटा, 29 की मौत

Webdunia
शुक्रवार, 1 जुलाई 2016 (12:09 IST)
देहरादून। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चमोली जिलों में शुक्रवार को बादल फटने और उसके बाद हुए भूस्खलन से करीब 29 से  लोगों के मरने की आशंका है। हालांकि प्रशासन ने दोनों स्थानों पर 9-9 लोगों की मौत की पुष्टि की दी है। उल्लेखनीय है कि केदारनाथ में वर्ष 2013 में आई भीषण तबाही में हजारों लोगों की मौत हो गई थी। 
 
सूत्रों ने बताया कि पिथौरागढ़ के डीडीहाट तहसील के सिकोड़ी गांव में बादल फटने के बाद हुए भूस्खलन से कई मकान धराशायी हो गए, जिनके नीचे करीब 30 लोग और 50 से ज्यादा पशु दब गए। इनमें से चार लोगों के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। 
 
आपदा विभाग ने बताया कि राहत कार्य चल रहा है। जिले में संचार सेवाएं बाधित हो गई हैं इसलिए वहां सैटेलाइट फोन की व्यवस्था की जा रही है। मोली जिले में भी बादल फटने की एक अन्य घटना में तीन लोगों के मरने की आशंका है।
 
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने तत्काल सेना से राहत कार्य में सहायता का अनुरोध किया जिसके बाद सेना के दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। सेना के साथ राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) की टीम भी राहत कार्य में जुटी हैं। (वार्ता)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

महाकुंभ में 62 करोड़ की एंट्री, CM योगी बोले दुर्लभतम घटना

सुरंग में फंसी 8 जिंदगियां, तेलंगाना CM से क्या बोले राहुल गांधी?

सोने ने 50 दिन में दिया 11 प्रतिशत रिटर्न, नए निवेशकों को क्या है एक्सपर्ट्स की चेतावनी?

मन की बात में पीएम मोदी ने बताया, मोटापे से कैसे बचें?

मेलोनी ने किया ट्रंप का समर्थन, इस तरह किया पीएम मोदी को याद

सभी देखें

नवीनतम

प्रयागराज से लौटते समय तेज रफ्तार जीप और बस में टक्कर, 6 की मौत

तेलंगाना के मंत्री ने कहा, सुरंग में फंसे 8 लोगों के बचने की संभावना अब बहुत कम

क्या EPFO की न्यूनतम पेंशन बढ़ेगी, श्रम मंत्री ने दिया समिति को आश्वासन

राजस्थान में 'दादी पर दंगल' कांग्रेस विधायकों के प्रदर्शन पर पुलिस ने चलाई वॉटर कैनन

GIS में बोले CM मोहन यादव, मध्यप्रदेश बन रहा ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी

अगला लेख