कांग्रेस के बागी बने भाजपा के लिए चुनौती

Webdunia
शुक्रवार, 13 मई 2016 (08:52 IST)
देहरादून। भाजपा ने उत्तराखंड में बागियों के सहारे अपनी राजनीतिक बिसात बिछाई थी, लेकिन उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय के निर्णय ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 
 
शक्ति परीक्षण में बागियों को मतविभाजन में शामिल होने की इजाजत नहीं दी गई और नतीजतन राज्य में हरीश रावत सरकार सत्ता पर फिर काबिज होने में सफल हो गई। सूत्रों के अनुसार अब कांग्रेस के बागी विधायकों के लिए विषम हालात पैदा हो गए और अब वह न कांग्रेस में वापस जा सकते हैं और न ही कांग्रेस उन्हें वापस लेने को तैयार दिखाई देती है। 
 
ऐसे में भाजपा की ओर टकटकी लगाए देख रहे बागियों की उम्मीद फिर से परवान चढ़ सकती है और वह भाजपा के सदस्य बनकर उसे मजबूती प्रदान करते हुए दिखाई दे सकते हैं। भाजपा के लिए भी अजब हालात पैदा हो चुके हैं। कांग्रेस के नौ बागी विधायकों के भविष्य को लेकर उसे भी चिंता सताने लगी हैं। अगर वह इनसे किनारा कर लेती है तो उसकी नीयत पर सवाल उठने लगेंगे और अगर वह इन्हें स्वीकार करती है तो पार्टी में अंदरखाने ही इसे लेकर हलचल देखने को मिल सकती है।
                
सूत्रों के अनुसार भाजपा के इरादे बता रहे हैं कि वह हर हाल में बागियों का साथ देगी। फिर चाहे उसे इन्हें अपनी पार्टी में शामिल करना पड़े या फिर दूसरा विकल्प यह हो सकता है कि भाजपा बागियों के विधानसभा क्षेत्र में अपना उम्मीदवार न उतारे और बागियों को वॉक ओवर दे। 
                 
बागियों ने अपने सियासी भविष्य की चिंता न करते हुए भाजपा के लिए ही अपनी सदस्यता कुर्बान की है। भले ही इस मुहिम को भाजपा आला नेतृत्व ने कांग्रेस में विद्रोह का नाम दिया हो परन्तु हकीकत यह है कि यह सब विद्रोहियों को मोहरा बना कर भाजपा ने कांग्रेस सरकार को हटाने के लिए किया।(वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख