अनूठा मंदिर, जहां चोरी करने से पूरी होती है मनोकामना

Webdunia
उत्तराखंड में देवी का एक ऐसा मंदिर है जिसके बारे में कहा जाता है कि इस मंदिर में चोरी करने से मनोकामना पूरी होती है। रुड़की के चुड़ियाला गांव के भगवानपुर में प्राचीन सिद्धपीठ चूड़ामणि देवी मंदिर में भक्त देश के हर कोने से आते हैं।

लोगों का मानना है कि इस मंदिर में चोरी करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और खासकर जिन्हें बेटे की चाह होती है वह जोड़े इस मंदिर में आकर माता के चरणों से लोकड़ा (लकड़ी का गुड्‍डा) चोरी करके अपने साथ ले जाएं तो बेटा होता है।
 
स्थानीय लोगों के अनुसार मन्नत पूरी होने के बाद बेटे के साथ माता-पिता को यहां माथा टेकने आना होता है। बेटा होने पर दंपति यहां से ले जाए हुए लोकड़े के साथ ही एक अन्य लोकड़ा भी अपने बेटे के हाथों देवी के चरणों में चढ़वाते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो इस मंदिर का निर्माण 1805 में लंढौरा रियासत के राजा ने करवाया था।
 
एक कहानी के अनुसार एक बार लंढौरा रियासत के राजा शिकार करने जंगल में आए हुए थे तभी घूमते-घूमते उन्हें माता की पिंडी के दर्शन हुए। राजा का कोई पुत्र नहीं था। इसलिए राजा ने उसी समय माता से बेटे की मन्नत मांगी। राजा की इच्छा पूरी होने पर उन्होंने इस मंदिर का निर्माण करवाया।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि माता के इस मंदिर में आने वाले भक्त कभी खाली हाथ नहीं जाते। मन्नत पूरी होने पर भक्त साल में एक बार होने वाले भंडारे में आते हैं।
 
इस तरह की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

शाहजहां शेख ही निकला संदेशखाली हिंसा का मास्टरमाइंड, CBI ने दर्ज किया केस

Petrol Diesel Prices: सप्ताह के प्रथम दिन क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम? जानें ताजा कीमतें

ब्रिक्स देशों को डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों दे डाली धमकी, क्या है 10% टैरिफ कनेक्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लुधियाना में उद्योग जगत से करेंगे सीधा संवाद

चीन राफेल को बदनाम कर रहा हैः फ्रेंच खुफिया एजेंसी