Hanuman Chalisa

नारायणसामी ने की विशाल धरने की घोषणा, पुडुचेरी से किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग

Webdunia
सोमवार, 4 जनवरी 2021 (09:32 IST)
पुडुचेरी। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने रविवार को घोषणा की कि कांग्रेस के नेतृत्व वाला धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीए) केंद्र से उपराज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाने का आग्रह करने के लिए धरना देगा।

उन्होंने कहा कि अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन 8 जनवरी से राज निवास के बाहर तब तक किया जाएगा, जब तक कि बेदी को केंद्र शासित प्रदेश से बाहर नहीं भेजा जाता। गौरतलब है कि राजनिवास बेदी का कार्यालय सह आवास है।

धरने के लिए लोगों का समर्थन जुटाने के लिए पड़ोसी कलापेटो में अभियान शुरू करते हुए उन्होंने कहा, हमें अपने पदों की चिंता नहीं है और हम हर परिणाम का सामना करने को तैयार हैं।उन्होंने कहा कि वह और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी, विधायक, नेता और धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन से संबद्ध सभी दलों के कार्यकर्ता इस धरने में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा, हम धरने में लोगों का समर्थन और भागीदारी चाहते हैं और जब तक किरण बेदी पुडुचेरी से नहीं चली जातीं, तब तक धरना जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने केंद्र की राजग सरकार पर पुडुचेरी के अलग दर्जे को खत्म करने और उसे पड़ोसी तमिलनाडु के साथ मिलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुफ्त चावल योजना, छात्रों को सहायता, मछुआरों के लिए विकास कार्यक्रम और युवाओं के लिए रोजगार जैसी कल्याणकारी योजनाओं को उपराज्यपाल ने अवरुद्ध कर दिया।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

अगला लेख