गुजरात में फिर वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में मवेशी, 2 माह में चौथी घटना

Webdunia
शुक्रवार, 2 दिसंबर 2022 (08:29 IST)
मुंबई। गुजरात में उदवाड़ा और वापी रेलवे स्टेशन के बीच एक मवेशी गुरुवार शाम गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। 2 महीने पहले परिचालन शुरू होने के बाद से इस मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन से जुड़ी यह इस तरह की चौथी घटना है।
 
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि घटना उदवाड़ा और वापी के बीच समपार फाटक संख्या 87 के पास शाम करीब 6 बजकर 23 मिनट पर हुई।
 
ट्रेन के अगले हिस्से में मामूली खरोंच आई है और कोई परिचालन समस्या नहीं हुई। घटना के कारण कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन शाम 6.35 बजे आगे की यात्रा पर रवाना हुई।
 
वंदे भारत इससे पहले भी तीन बार जानवरों से टकराकर हादसे का शिकार हो चुकी है। 6 अक्टूबर को मुंबई से अहमदाबाद जा रही इस तेज रफ्तार ट्रेन की जानवरों के झुंड से टक्कर हुई थी। 29 अक्टूबर को वंदे भारत एक्सप्रेस बैल के टकरा गई थी। 
 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर मध्यप्रदेश में लिखा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय

पंजाब में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 की मौत

रिहाड़ी के लोगों के साथ क्रूर मजाक, पाकिस्तीन हमले का शिकार बने घर को मात्र 6500 का मुआवजा

जम्मू कश्मीर पुलिस की आतंकवादरोधी शाखा ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की

सिंदूर पर पीएम मोदी से बोलीं ममता बनर्जी, हर महिला का सम्मान होता है

अगला लेख