वसुंधरा राजे के खिलाफ टिप्पणी पर शरद यादव ने जताया खेद

Webdunia
शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (21:27 IST)
रांची। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ अपनी टिप्पणी को लेकर आलोचना का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव ने शनिवार को उन्हें आहत करने के लिए खेद व्यक्त किया।
 
 
चारा घोटाले में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से यहां रिम्स अस्पताल में मिलने आए शरद यादव ने अपने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि यदि राजस्थान की रैली में उनके द्वारा दिए गए बयान से श्रीमती राजे की भावना आहत हुई है, तो इस पर उन्हें खेद है।
 
वसुंधरा राजे ने शरद यादव के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जाहिर किया था जिसमें उन्होंने एक चुनाव रैली के दौरान उनकी शारीरिक रचना पर टिप्पणी की थी। पत्रकारों के यहां यह पूछने पर कि वसुंधरा राजे ने उनके बयान को महिला का अपमान बताया है। शरद यादव ने कहा कि हमारे व्यक्तिगत संबंध बहुत पुराने हैं। यदि उन्हें लगता है कि जो कुछ मैंने कहा, उससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं तो इसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं। इस सिलसिले में मैं उन्हें पत्र भी लिखूंगा।
 
शुक्रवार को वसुंधरा राजे ने चुनाव आयोग से इस मामले में शरद यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा था कि शरद यादव की टिप्पणी से वे आहत हुई हैं। लालू यादव से अपनी मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर शरद यादव ने कहा कि निजी चर्चा के बारे में वे बता नहीं सकते हैं। यह पूछे जाने पर कि लालू यादव कैसे हैं? शरद ने कहा कि अब लालू यादव बहुत बेहतर हैं।
 
बुलंदशहर में पुलिस निरीक्षक की हत्या के मामले में पूछे गए सवाल पर शरद यादव ने कहा कि पुलिस अधिकारी की हत्या बहुत ही निंदनीय घटना है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कन्हैया कुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत, जानिए क्‍या है मामला

आंध्रप्रदेश में पटाखा बनाने वाली यूनिट में विस्फोट से 8 की मौत, 6 घायल

आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, पार्टी में वापस लेने की अपील, बोले- अब नहीं करूंगा कोई गलती

बंगाल में बांग्लादेश जैसे हालात, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरों पर फेंके बम, पलायन को मजबूर 400 लोग

अमेरिका ने टैरिफ से दी राहत, चीन की तुलना में भारत को 20 फीसदी सस्ता पड़ेगा निर्यात

सभी देखें

नवीनतम

किसने लगाए दिग्विजय सिंह के खिलाफ गद्दार वाले पोस्टर

लश्कर-ए-लूट पर सर्जिकल स्ट्राइक है वक्फ संशोधन अधिनियम : मुख्तार अब्बास नकवी

ट्रेड वॉर, ट्रंप के ट्रैरिफ के खिलाफ बाकी है चीन की आखिरी चाल

मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी संगठन का कनेक्शन, चौंकाने वाला खुलासा

Uttarakhand : UCC लागू करने के लिए CM धामी हरिद्वार में अंबेडकर महामंच द्वारा सम्मानित

अगला लेख