जान भी देनी पड़ी तो पीछे नहीं हटेंगे : वसुन्धरा राजे

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2017 (23:41 IST)
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा है कि प्रदेश की जनता ने हमें जो स्नेह और जो साथ दिया है उसे हम कभी नहीं भूल सकते। जनता के लिए हमें जान भी देनी पड़ेगी तो हम पीछे नहीं हटेंगे।
राजे ने बुधवार को यहां भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों की तकलीफ को समझते हुए हमने कृषि बिजली की दरों में कमी करते हुए इसका अतिरिक्त भार अपने ऊपर लिया है। किसान भाई भी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बिजली की छीजत को न्यूनतम स्तर तक लाने में पूरा सहयोग करें। जन सहभागिता से लागू की गई योजनाओं के कारण ही प्रदेश में हुए विकास कार्य अन्य राज्यों के लिए मिसाल बने हैं।
 
उन्होंने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना देश की सबसे अच्छी योजना है। वहीं राजस्थान राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए पोज़ मशीन का उपयोग शुरू करने वाला पहला राज्य बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को उन लोगों से बचकर रहने की जरूरत है जो विकास से ध्यान हटाने के लिए हमें लड़ाने और भ्रमित करने की कोशिश करते रहते हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमेशा हमारी यही कोशिश रही है कि जनता और सरकार के बीच कोई खाई नहीं रहे। उन्होंने कहा कि आप अपनी परेशानी बताएंगे तो वह बात उन तक जरूर पहुंचेगी। हमारी सरकार सिर्फ आपकी तकलीफें दूर करने के लिए है। आपके लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।
 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को किसान मोर्चा प्रतापगढ़ के पदाधिकारियों ने तीर-कमान भेंट किए। किसानों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने भी सम्बोधित किया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

देश में इस साल कैसा रहेगा मानसून, क्या रहेगा अल नीनो का खतरा, IMD ने बताया किन राज्यों में होगी भरपूर बारिश

बाबा रामदेव के खिलाफ दिग्विजय सिंह ने खोला मोर्चा, शरबत जिहाद वाले बयाान पर FIR दर्ज करने की मांग

National Herald Case : सोनिया, राहुल और पित्रोदा पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, नेशनल हेराल्ड मामले में ED की पहली चार्जशीट, कांग्रेस बोली- धमका रहे हैं मोदी और शाह

DU में गर्मी से बचने का देशी तरीका, प्रिसिंपल ने क्लास की दीवारों पर लीपा गोबर, छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- अपने ऑफिस का AC हटवा लेंगी मैडम

2 दिन की तेजी से निवेशक हुए मालामाल, 18.42 लाख करोड़ रुपए बढ़ी संपत्ति, किन कंपनियों के शेयरों में रही गिरावट

सभी देखें

नवीनतम

Waqf Law पर आया पाकिस्तान का बयान तो भारत ने लगाई लताड़- पहले अपने गिरेबां में झांके

Ed ने की Sahara Group के खिलाफ कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एंबी वैली को किया कुर्क

26/11 हमले के बाद बदल गया भारत-पाकिस्तान का रिश्ता, आखिर ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री जयशंकर

स्टालिन ने केंद्र पर हमला किया तेज, राज्य की स्वायत्तता पर उच्च स्तरीय समिति की घोषणा की

अखिलेश बोले, भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होतीं तो संविधान खत्म हो गया होता तथा राइफलें और तलवार निकले होते

अगला लेख