Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

वसुंधरा राजे के इस बयान पर मच गया बवाल...

Advertiesment
Vasundhara Raje
जयपुर। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को विधानसभा में बजट पेश करने के बाद बुलाई प्रेसवार्ता में एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार की तरफ से वादे पूरे किए जाने की कोई गारंटी नहीं है। बयान पर बवाल मच गया और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
 
राजस्थान का बजट पेश करने के बाद पूछा गया था कि इसकी क्या गारंटी है कि जो उन्होंने घोषणाएं की हैं वो चुनाव आने तक पूरी कर ली जाएंगी, इसके जवाब में मुख्यमंत्री बोल पड़ी कि इसकी कोई गारंटी नहीं है। 
 
उन्होंने आगे कहा कि हम पूरी कोशिश करेंगे कि इस बजट में जो भी घोषणाएं की गई हैं उन्हें चुनाव आने से ठीक एक महीने पहले तक पूरा किया जा सके।
 
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने है, इसके मद्देनजर 6 महीने बाद आचार संहिता भी लग जाएगी। वसुंधरा सरकार ने बजट में किसानों की कर्ज माफी समेत कई लोक लुभावन वादे किए हैं। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीनगर में दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi