असदुद्दीन से वेंकैया ने पूछा- मां को पूजने में गलत क्या है?

Webdunia
सोमवार, 28 मार्च 2016 (08:56 IST)
‘भारत माता की जय’ कहने से इनकार करने पर एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर प्रहार करते हुए केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने सवाल किया कि मां को पूजने में गलत क्या है।
नायडू ने रविवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, ‘हर बात का अतिवादी अर्थ निकालना और उसका उपहास उड़ाना आजकल फैशन बन चला है। मेरी जान ले ली जाए तो भी मैं भारत माता की जय नहीं कहूंगा। फांसी के फंदे पर लटकने से पहले भगत सिंह ने भारत माता की जय कहा।’
 
ओवैसी का नाम लिए बगैर ही नायडू ने कहा, ‘स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान, ‘वंदे मातरम’ ने सभी भारतीयों को एकजुट किया था। उसका मतलब, मां आपको प्रणाम। क्या माता? ईसाई माता नहीं, हिंदू माता नहीं, मुस्लिम माता नहीं, अगड़ी माता नहीं, पिछड़ी माता नहीं। माता तो माता है। उसमें आपत्ति क्या है। क्यों ऐसा कहा जाता है कि उसमें पूजा है। किस धर्म ने माता की पूजा करने को नहीं कहा है। मुझे बताइए। मैं जानने की कोशिश कर रहा हूं। मैं बहस के लिए तैयार हूं।’
 
यह आरोप लगाते हुए कि ऐसे बयान वोटबैंक राजनीति के लिए दिए जाते हैं, नायडू ने सवाल किया कि क्या वही (ओवैसी ही) मुसलमानों के नेता हैं। उन्होंने कहा, ‘क्या मुसलमानों ने कहा कि भारत माता की जरूरत नहीं है।’ उन्होंने कहा कि धर्म व्यक्तिगत है। भारत माता की जय का मतलब भारत माता की मूर्ति की पूजा नहीं है बल्कि मन में भावना होना है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update: राजस्थान से बिहार तक भारी बारिश, इन राज्यों में IMD का अलर्ट

LIVE: दिल्ली के स्कूलों में फिर बम की धमकी

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के घर ED की रेड, शराब घोटाले में कार्रवाई

पहलगाम हमले पर अमेरिका का बड़ा एक्शन, TRF विदेशी आतंकी संगठन

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी आई गिरावट...