Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

टोलकर्मियों से भिड़े द ग्रेट खली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हमें फॉलो करें टोलकर्मियों से भिड़े द ग्रेट खली, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
, मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (12:20 IST)
चंडीगढ़। मशहूर रेसलर द ग्रेट खली एक टोल प्लाजा पर कर्मियों से भिड़ गए। टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने खली पर एक टोल कर्मी की पिटाई करने का आरोप लगाया वहीं खली टोल कर्मियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं। सोशली मीडिया पर खली की टोल कर्मियों से तकरार का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
 
जालंधर से करनाल जा रहे खली टोल कर्मियों से भिड़ गए। वायरल वीडियो में खली टोल कर्मियों पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं टोलकर्मी उनपर उनके एक साथी को थप्पड मारने का आरोप लगा रहे हैं। इसी दौरान एक टोलकर्मी उन्हें बंदर कहता हुआ सुनाई दे रहा है।
 
खली ने दावा कि टोल कर्मी फोटो खिंचवाने के लिए उनकी गाड़ी के अंदर ही घुस रहा था। जब उन्होंने उसे इस बात के लिए मना किया तो वो उनसे उलझने लगा। इस दौरान अन्य टोल कर्मी भी आ गए और उन्हें ब्लैकमेल करने लगे। दूसरी ओर टोल कर्मियों का आरोप है कि एक कर्मचारी ने उनसे आईकार्ड दिखाने को कहा।
 
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने खली की गाड़ी को घेर रखा है। खली और टोलकर्मी उलझते हुए दिख रहे हैं। खली एक टोल कर्मी को बाजू से खींच कर हटाते हुए भी दिख रहे हैं। वहीं पीछे से पुलिस की एक गाड़ी आती है तो खली टोल पर लगे बैरीकेड को हटा देते हैं। इस दौरान टोल कर्मी उन्हें रोकने की कोशिश करता है तो खली उसे बाजू से खींचकर पीछे कर देते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गुजरात में भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, नवसारी में बाढ़ से तबाही (लाइव अपडेट)