शिकंजे में विकास दुबे, किसको मिलेगा 5 लाख का इनाम?

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (13:00 IST)
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले दिनों हुए बिकरू मुठभेड़ कांड का मास्टर माइंड विकास दुबे मध्यप्रदेश के उज्जैन  स्थित महाकालेश्वर मंदिर में पकड़ा गया। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि उसने खुद को मध्यप्रदेश पुलिस के हवाले  कर दिया। विकास की गिरफ्तारी की बाद अब लोगों में एक सवाल उठ रहा है कि आखिर उसकी गिरफ्तारी पर रखा  गया इनाम किसे मिलेगा।
 
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास की गिरफ्तारी पर 5 लाख का इनाम रखा था। पहले यह इनाम ढाई  लाख रुपए था, लेकिन बुधवार को इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपए कर दिया था। विकास की गिरफ्तारी में महाकालेश्वर  म‍ंदिर प्रशासन की भी अहम भूमिका रही है। अत: यह इनाम गार्ड, मंदिर प्रशासन या फिर मध्यप्रदेश पुलिस को मिलेगा, अभी यह चर्चा का विषय जरूर है।
 
ALSO READ: महाकाल मंदिर से गैंगस्टर विकास दुबे की नाटकीय तरीके से गिरफ्तारी पर उठे सवाल,सरेंडर की थ्योरी भी आई सामने !
यह कहा जा रहा है कि मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने सबसे पहले विकास दुबे की पहचान की और फिर उसकी सूचना  ‍पुलिस को को दी। मंदिर के सुरक्षाकर्मी लखन यादव ने मीडिया से चर्चा में बताया कि संदेह होने पर हमारी 8 लोगों  की टीम उस पर सतत नजर रख रही थी। उसके साथ 2-3 लोग थे। हमने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद ही  उसकी गिरफ्तारी हुई। वहीं, गोपाल सिंह कुशवाह नामक व्यक्ति ने कहा कि दर्शन करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। 
 
हालांकि जिस तरह से मध्यप्रदेश सरकार पुलिस की पीठ ठोंक रही है, उससे यह भी लगता है कि यह इनाम उन पुलिसकर्मियों को भी मिल सकता है, जो विकास की गिरफ्तारी में शामिल थे। यहां हमें नरोत्तम मिश्रा के ट्‍वीट 
पर भी नजर डालनी होगी।
 
मिश्रा ने ट्‍वीट कर कहा कि यूपी के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे की गिरफ्तारी मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कामयाबी है। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि पुलिस को हमने अलर्ट मोड पर रखा था, जैसे ही संदेह हुआ पुलिस सक्रिय हो गई। सवाल यह भी है कि यदि पुलिस अलर्ट पर थी तो विकास यूपी से मध्यप्रदेश के उज्जैन तक कैसे पहुंच गया?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Changur Baba : छांगुर बाबा की पूरी कहानी, धर्मांतरण का रैकेट और करोड़ों की संपत्ति, STF और ATS के चौंकाने वाले खुलासे

भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना : अब खुद भर सकेंगे अपनी जानकारी

प्रियंका और माही की बीमारी के आगे क्‍यों लाचार हुए पूर्व CJI, क्‍या है उनका बंगला कनेक्‍शन

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

क्यों डरे हुए हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, घर और बाहर दोनों जगह घिरे

सभी देखें

नवीनतम

ब्रिक्स देशों से क्यों नाराज हैं ट्रंप, भारत, चीन समेत इन देशों पर 10 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ की तैयारी

Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा इंतजार, किन राज्यों में जमकर हो रही है बरसात?

मध्यप्रेदश ग्रोथ कॉन्क्लेव: समृद्ध और विकसित शहर बनेंगे प्रदेश के समावेशी विकास की आधारशिला

पीएम मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 11 साल में 26 देशों ने किया सम्मानित

भारत में काम के घंटे पर नए सिरे से तेज होती बहस

अगला लेख