Inside story : लखनऊ के नंबर वाली कार से उज्जैन पहुंचा विकास दुबे, मददगार बना तिवारी

Webdunia
गुरुवार, 9 जुलाई 2020 (13:57 IST)
कानपुर जिले के बिकरू कांड के मास्टर माइंड विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं। साथ ही कई सवाल भी उठ रहे हैं? आखिर विकास यूपी से उज्जैन तक कैसे पहुंचा और किसने उसकी मदद की। हालांकि उसकी गिरफ्तारी पूरी तरह 'सुनियोजित' बताई जा रही है।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक विकास उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के नंबर वाली कार UP-32 KS 1104 से उज्जैन पहुंचा था, जिसे स्थानीय पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने जब्त की गाड़ी।

बिकरू मुठभेड़ कांड का मास्टर माइंड विकास 150 घंटे बाद कानपुर (घटनास्थल) से करीब 674 किलोमीटर दूर उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पकड़ा गया। इसकी गिरफ्तारी सुनियोजित इसलिए भी लगती है कि क्योंकि जब इसे पुलिस ने पकड़ा था तब वह जोर-जोर से चिल्ला रहा था- 'मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला हूं'। 
 
दूसरी ओर, यूपी के अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी के मुताबिक मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस की देर रात से विकास दुबे पर नज़र थी। महाकाल मंदिर के आसपास उसने शरण ले रखी थी। आज सुबह पुजारी की जानकारी के बाद पुलिस ने वहां से विकास को अपनी हिरासत में लिया। विकास को लखनऊ लाया जा रहा है। गुरुवार शाम तक वह लखनऊ पहुंच सकता है।
 
विकास का मददगार तिवारी : इस बीच, एक खबर यह भी आ रही है कि किसी तिवारी नामक शख्स ने विकास की मदद की थी। उसी ने विकास को महाकाल मंदिर तक पहुंचाया, जहां पर उसने (विकास ने) खुद को पकड़वाया। इस नाटकीय गिरफ्तारी के पीछे माना जा रहा है कि विकास को डर था कि उसका एनकाउंटर किया जा सकता है क्योंकि अभी तक यूपी पुलिस ने उसके पांच गुर्गे मार गिराए गए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

ATM से रुपए निकलना हुआ महंगा, जा‍न लीजिए RBI का नया नियम वरना पड़ेगा पछताना

पुलिस कांस्टेबल का अश्लील वीडियो वायरल, महिला के साथ कार में मना रहा था रंगरैलियां

डल्लेवाल ने आमरण अनशन नहीं किया है समाप्त, किसान नेता कोहाड़ ने किया दावा

संजय राउत ने की केंद्र सरकार से मांग, कुणाल कामरा को भी सुरक्षा मुहैया कराई जाए

Uttarakhand : चारधाम तीर्थयात्रियों के लिए स्वास्थ्य परामर्श जारी, श्रद्धालुओं से आवश्यक दवाइयां रखने को कहा

अगला लेख