Hanuman Chalisa

बीएचयू में बवाल, प्रॉक्टर की गाड़ी पर पथराव

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2017 (11:42 IST)
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में एक शोध छात्र और उसके सहपाठियों के बीच झगड़े के बाद शुक्रवार रात गुस्साए छात्रों ने यहां जमकर तोड़फोड़ की।
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुइया छात्रावास के शोध छात्र सुधांशु के साथ कुछ छात्रों द्वारा हुई मारपीट के बाद विवाद बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयना सिंह मौके पर पहुंचीं। इसी बीच उनकी गाड़ी के साथ विश्वविद्यालय की एक बस पर पथराव किया गया, जिससे दोनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस सिलसिले में तीन छात्रो को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
 
दूसरी तरफ, बीएचयू-आईआईटी के छात्रों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित डीजे नाइट के समर्थन और विरोध में छात्रों के दो गुटों ने अलग-अलग हंगामा किया। कार्यक्रम के आयोजन का विरोध कर रहे छात्रों ने बिड़ला छात्रावास के पास धरना दिया। उनका कहना था कि यह कार्यक्रम बीएचयू के संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के मूल्यों एवं विश्वविद्यालय की संस्कृति के खिलाफ है, ऐसे कार्यक्रम की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
 
हालांकि, विश्वविद्यालय के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह का कहना है कि डीजे कार्यक्रम परीक्षा के चलते पहले ही रद्द कर दिया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया सुधांशु के साथ मारपीट एवं उसके बाद पथराव की घटना की जांच की जा रही है। विश्वविद्यालय में तनाव के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: शभेंदु सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

आज से गुजरात सहित पूरे देश में डिजिटल जनगणना शुरू, जानें कौन से 4 नए सवाल पूछे जाएंगे?

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान का इस्तीफा, अमेरिका के साथ शांति वार्ता को लग सकता है झटका?

JEE Advanced Result 2026: जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित, दिल्ली जोन के शुभम कुमार ने किया टॉप

IPL Final के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में लगी आग, 1 घंटे तक फंसे रहे खिलाड़ी

अगला लेख