चुनाव के बाद भी पश्चिम बंगाल में हिंसा जारी, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या, मंत्री के काफिले पर हमला

Webdunia
सोमवार, 27 मई 2019 (09:33 IST)
कोलकाता। आम चुनाव समाप्त होने के बाद पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में हिंसा जारी है। नार्थ 24 परगना जिले के भाटपारा में भाजपा कार्यकर्ता चंदन शाह की हत्या हो गई। इस बीच राज्य के एक मंत्री के काफिले पर हमले, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की पिटाई और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर तृणमूल के दफ्तरों में लूटपाट की सूचनाएं मिली हैं।
 
भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के बाद भाटपारा में तनाव फैल गया। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त करते हुए भारी सख्यां में पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच जारी है। 
 
इस बीच पश्चिम बंगाल के वन मंत्री विनय कृष्ण वर्मन के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मंत्री को वहां से सुरक्षित निकाला। राज्य के पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कूचबिहार के दिनहाटा, जलपाईगुड़ी के पहाड़पुर और गंगारामपुर दक्षिण दिनाजपुर से हिंसक घटनाओं की सूचना मिली हैं।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'हमारी नजर इन घटनाओं पर है। कई स्थानों पर हमने जरूरी कार्रवाई भी की है। पुलिस पिकेट की भी बनाये गए हैं ।' 
 
उन्होंने बताया कि तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद उत्तर 24 परगना जिले के भाटपारा और कांकीनारा इलाकों में अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अनिरुद्धाचार्य ने महिलाओं पर यह क्या कह दिया, मच गया बवाल?

नासमझ हैं भाजपा सांसद कंगना, उन्हें खुद पर नियंत्रण रखना चाहिए

गुजरात में रफ्तार का कहर, हिट एंड रन मामले में 2 की मौत

लोकसभा में खत्म गतिरोध, अगले सप्ताह ऑपरेशन सिंदूर पर होगी चर्चा

Rajasthan : डेढ़ साल के बच्‍चे को बोरवेल में फेंका, आरोपी पिता गिरफ्तार

सभी देखें

नवीनतम

झालावाड़ स्कूल हादसा : बिलखते हुए मां बोली- हादसे में मेरे दोनों बच्‍चे चले गए, घर सूना हो गया...

झारखंड में मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक, हेमंत कैबिनेट में 21 प्रस्ताव मंजूर

भोपाल ड्रग्स केस में भाजपा नेता सारिक मछली पर कसेगा शिकंजा, लड़की ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की अनुदान राशि अब डेढ़ करोड़ , कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर CM पुष्कर धामी का तोहफा

Sukanya Samriddhi Yojana : छोटी सी बचत आपकी बेटी को बना देगी लखपति, 4 करोड़ से ज्यादा लोगो ने जताया भरोसा, जान लीजिए क्या है स्कीम

अगला लेख