Publish Date: Thu, 23 Sep 2021 (20:00 IST)
Updated Date: Thu, 23 Sep 2021 (20:07 IST)
असम के दरांग जिले के धौलपुर गोरुखुटी इलाके में गुरुवार को स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस झड़प में कम से कम 2 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और 9 पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है।
खबरों के अनुसार, स्थानीय लोगों और पुलिस के बीच ये झड़प तब हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक टीम कृषि परियोजना से संबंधित भूमि से अवैध अतिक्रमणकारियों को हटाने के लिए इलाके में गई थी।
इस झड़प में कम से कम 2 लोग मारे गए हैं और 9 पुलिसकर्मी समेत कई अन्य घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
गौरतलब है कि कुछ समय पहले असम कैबिनेट ने भूमि को पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों से वसूलने और इसे राज्य कृषि परियोजना में बदलने का निर्णय लिया था।