Haryana : नूंह-सोहना में बवाल, 2 समुदायों में झड़प, पत्थरबाजी के साथ चलीं गोलियां, 1 होमगार्ड की मौत, धारा 144 लागू

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2023 (21:40 IST)
Violent Clashes Erupt During VHP Rally in Haryana s Nuh  : हरियाणा के नूंह में ब्रज मंडल यात्रा पर समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें कई लोग घायल हो गए। इस दौरान लोगों के द्वारा कई गाड़ियों में आग भी लगा दी गई। खबरों के मुताबिक नूह के बाद सोहना में भी हिंसा की खबरें हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक हिंसा में 2 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक झड़प के दौरान गोलियां भी चलीं हैं। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए नूंह जिले में धारा 144 लागू कर दी गई। मीडिया खबरों के मुताबिक नूह में थाने में भी आग लगा दी गई। झड़प के बाद मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं।
 
हरियाणा में गुरुग्राम से सटे नूंह जिले में सोमवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान पथराव किया गया और कई वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
 
दो पक्षों के बीच पथराव के दौरान भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। अन्य क्षेत्रों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।
 
पुलिस के अनुसार, बृज मंडल जलाभिषेक यात्रा को नूंह में खेड़ला मोड़ के पास युवकों के एक समूह ने रोका और पथराव करने लगे। एक अधिकारी ने बताया कि जुलूस में शामिल ‘एक या दो कारों’ में आग भी लगा दी गई। खबरों के मुताबिक, जुलूस में शामिल लोगों ने उन्हें रोकने वाले युवकों पर पथराव किया।
 
जलाभिषेक यात्रा को भाजपा के जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने गुरुग्राम के सिविल लाइंस से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। जुलूस के साथ पुलिस की एक टुकड़ी भी तैनात गई थी।

1 होमगार्ड की मौत, 13 पुलिसकर्मी घायल : हिंसा में अब तक करीब 13 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं और एक होमगार्ड नीरज की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि शाम करीब 5 बजे मेदांता अस्पताल में नूंह में हुए घायल 8 कर्मचारी पहुंचे थे। इसमें होमगार्ड नीरज शहीद हो गए।

सोहना में गुरुग्राम सेक्टर-40 अपराध शाखा के निरीक्षक इंस्पेक्टर अनिल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं, होटल डीएसपी सज्जन सिंह के सिर पर चोट लगी हुई है। मेदांता हॉस्पिटल में कुल 13 पुलिसकर्मी घायल अवस्था में पहुंचे हैं।

क्या बोले गृह मंत्री विज : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि वहां पर पर्याप्त संख्या में बल तैनात किया जा रहा है। हमने केंद्र से भी बात की है। हम वहां शांति बहाल करने की कोशिश कर रहे हैं। जहां-जहां पर लोग फंसे हुए हैं उन्हें बचाया जा रहा है।
 
क्या बोली पुलिस : पुलिस ने बताया कि इस झड़प में कुछ लोग घायल हुए हैं, लेकिन निर्धारित संख्या अभी नहीं बताई है। कुछ दावों के मुताबिक, झड़प की वजह बल्लभगढ़ में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया एक कथित आपत्तिजनक वीडियो था। नूंह के थाना प्रभारी हुकम सिंह ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

उद्धव के बाद फडणवीस से मिले आदित्य ठाकरे, क्या महाराष्ट्र में होने वाला है कोई बड़ा उलटफेर

मानसून सत्र में गूंजेंगे कौनसे मुद्दे, INDIA Alliance की बैठक में बना फुल प्लान, 24 पार्टियां शामिल, AAP ने क्यों बनाई दूरी

पंजाब में AAP को झटका, विधायक अनमोल गगन मान का इस्तीफा, राजनीति को भी कहा अलविदा

राहुल गांधी ने PM मोदी से मांगा ट्रंप के 5 जेट्स वाले दावे पर जवाब, BJP ने कहा- कांग्रेस नेता की मानसिकता एक देशद्रोही की

Air India Express का विमान वापस लौटा, हैदराबाद से जा रहा था थाईलैंड, 98 यात्री थे सवार

अगला लेख