मेघालय और नागालैंड में मतदान...

Webdunia
मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018 (08:53 IST)
चित्र सौजन्य : फाइल फोटो 
शिलांग/कोहिमा। मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनावों के लिए मंगलवार सुबह सात बजे मतदान शांतिपूर्ण रूप से शुरू हो गया। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा लेकिन कुछ अंदरूनी जिलों के कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान दोपहर तीन बजे ही समाप्त हो जाएगा।
 
मेघालय में चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए 60 चुनाव पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 106 कंपनियों को भी तैनात किया गया है। सीमा सुरक्षा बल ने भी बांग्लादेश से लगे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त तेज कर दी है।
 
हालांकि मेघालय के ईस्ट गारो हिल्स में विल्लीमनगर सीट पर चुनाव राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जोनॉथन संगमा की मृत्यु होने के कारण रद्द कर दिया गया। चुनाव आयोग ने यहां चुनाव के लिए तिथि निर्धारित नहीं की है।
        
मोदी ने की भारी मतदान की अपील : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेघालय और नागालैंड की जनता से आज हो रहे विधानसभा चुनावों में भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि मैं मेघालय और नागालैंड की जनता से आज हो रहे विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में मतदान करने की अपील करता हूं।
 
गौरतलब है कि साठ-साठ सदस्यीय विधान सभा चुनावों के लिए दोनों पूर्वोत्तर राज्यों में आज मतदान हो रहा है। मतों की गिनती तीन मार्च को होगी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख