जम्मू कश्मीर के कठुआ में दीवार गिरी, 2 सैन्यकर्मियों की मौत, 1 घायल

Webdunia
शनिवार, 26 दिसंबर 2020 (15:36 IST)
कठुआ। जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के कैंप में बैरक की दीवार गिरने से एक जेसीओ समेत 2 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की शाम बिलावार इलाके के मछेडी कैंप में बैरक की एक दीवार गिर गई, जिससे इस घटना में तीन सैनिक मलबे में दब गए।

उन्होंने बताया कि हादसे के तत्काल बाद बचाव कार्य शुरू किया गया और मलबे में फंसे तीनों जवानों को निकालकर गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि उनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की पहचान जेसीओ (जूनियर कमीशंड अधिकारी) एसएन सिंह (45) एवं नायक परवेज कुमार (39) के रूप में की गई है। सिंह हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले थे, जबकि कुमार जम्मू कश्मीर के सांबा के रहने वाले।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले सैनिक मंगल सिंह (46) को विशेष इलाज के लिए पठानकोट स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

कांग्रेस पर जमकर भड़के सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- विपक्ष का चरित्र गिरगिट जैसा

राम मंदिर में रामलला व उनके दरबार की सुरक्षा त्रिस्तरीय एवं सम्पूर्ण परिसर कड़ी सुरक्षा में

Heavy rain in Bhopal : भोपाल में भारी बारिश, स्कूल में छु‍ट्टी का ऐलान

Delhi में भारी बारिश से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, कई इलाकों में जलभराव

अगला लेख