बिहार के अररिया में Police Encounter में इनामी बदमाश चुनमुन झा ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 मार्च 2025 (12:48 IST)
encounter in Araria: बिहार के अररिया (Araria) जिले में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के कई मामलों में वांछित एक अपराधी मारा गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस अपराधी पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी)-एसटीएफ कुंदन कृष्णन ने बताया कि नरपतगंज इलाके में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।
 
अधिकारी ने कहा कि अपराधी की पहचान चुनमुन झा उर्फ ​​राकेश झा के रूप में हुई है, जो भोजपुर और पूर्णिया जिलों में आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के कई मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम गोपनीय सूचना के आधार पर उस स्थान पर पहुंची जहां झा छिपा हुआ था।
 
कृष्णन ने कहा कि पुलिसकर्मियों को देखकर झा ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां चला दीं जिसके बाद एसटीएफ के दल ने जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में झा घायल हो गया और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। एडीजी ने बताया कि झा को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनकी खतरे से बाहर बताई जाती है।
 
एडीजी ने कहा कि झा पर 3 लाख रुपए का इनाम घोषित था और वह हत्या, अपहरण, डकैती एवं आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के कई मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि झा का एक साथी इस अभियान के दौरान मौके से भाग गया। अधिकारी ने कहा कि उसके साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख