Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नशेड़ी बेटे के लिए क्रूर बनी मां, गांजे के सेवन पर दी खौफनाक सजा (वीडियो)

Advertiesment
हमें फॉलो करें नशेड़ी बेटे के लिए क्रूर बनी मां, गांजे के सेवन पर दी खौफनाक सजा (वीडियो)
, सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (20:14 IST)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक मां अपने बेटे की आंखों में लालमिर्च पाउडर डालती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का खंभे से बंधा हुआ है और एक महिला उसकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर वादा मांग रही है।

यह वीडियो तेलंगाना का बताया जा रहा है। खबरों के मुताबिक महिला उस लड़के की मां है। यह वीडियो तब का है जब एक मां को पता चला कि उसका 15 साल का बेटा गांजे का आदी हो रहा है।
ऐसे में वह एक अनोखा इलाज लेकर आई। उसने बेटे को खंभे से बांधा और उसकी आंखों में मिर्ची का पावडर डाल दिया। इसके बाद उसे तब तक नहीं खोला जब तक कि लड़के ने नशा छोड़ने का वादा नहीं कर दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बेटा दर्द से तड़प रहा है लेकिन मां ने वादा करने तक उस पर जरा भी दया नहीं दिखाई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NEET-PG: कोर्ट ने 'मॉप-अप राउंड काउंसलिंग' में यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश