अयोध्‍या पहुंचा 156 देशों का जल, रामलला का होगा अभिषेक

संदीप श्रीवास्तव
शनिवार, 22 अप्रैल 2023 (18:18 IST)
अयोध्या। Sri Ram Janmabhoomi Ayodhya : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की जन्म स्थली अयोध्या, जहां काफी लंबे संघर्ष के बाद भव्य दिव्य श्रीरामजन्म भूमि का निर्माण तीव्र गति से चल रहा है। उसी रामनगरी अयोध्या में 156 देशों का जल पहुंच गया है, जिसे आरएसएस के प्रचारक इंद्रेश अपने सहयोगियों के साथ लेकर यहां पहुंचे।

अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत हुआ, जय श्रीराम के नारे लगाए गए, महिलाओं ने नाचते-गाते अयोध्या में प्रवेश किया, ढोल-नगाड़े के बीच 156 देशों के जल का स्वागत किया गया।

जल के साथ आए लोकेश जिंदल, जो कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, उन्‍होंने बताया कि मेरा सिर्फ इतना ही कहना है कि जो 156 देशों का जल आया है वो इस बात को दर्शाता है कि वसुदेव कुटुंबकम के अंदर पूरी सृष्टि समाई है, उसको दर्शाते हुए हम पूरे देश-विदेश से जल लाए हैं, जिसे अर्पित करेंगे।

वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी टीनापुरी जिंदल ने बताया कि हम 156 देशों की पवित्र नदियों के जल को यहां लाए हैं। इस जल से यह भवना प्रकट होती है कि हम अनेकता में एकता पर भरोसा करते हैं, साथ ही लगभग सभी धर्मों के देशों का जल इसमें मिला है, जो यह दर्शाता है कि जो भक्ति की भावना होती है, देशप्रेम की भावना होती है, जो भाईचारा व सौहार्द की भावना होती है, वो कोई धर्म-जाति नहीं देखती।

23 अप्रैल को रामलला का 156 नदियों के जल से अभिषेक होगा, हिंदू, मुस्लिम, सिख सभी धर्मों के देशों से यह जल लिया गया है। इस कार्यक्रम का दिल्ली स्टडी ग्रुप कर रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जलाभिषेक कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की भी इस कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

Ballistic Missiles : भारत का रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ा कदम, पृथ्वी-2 और अग्नि-1 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

भ्रष्टाचार के खिलाफ CM पुष्कर सिंह धामी का कड़ा एक्शन, पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता हल्द्वानी निलंबित

एयर होस्टेस की पढ़ाई करने वाली युवती को फंसाया, धर्मांतरण के आरोपी छांगुर बाबा का मेरठ कनेक्शन, मानसिक-शारीरिक शोषण की पूरी कहानी

Maharashtra : महाराष्ट्र विधानसभा में क्यों चले लात-जूते, पढ़िए क्या है पूरा मामला, video

शिक्षक, साहित्यकार डॉ. रामकृष्ण सिंगी का निधन, अंत्येष्टि शुक्रवार को

अगला लेख