Publish Date: Wed, 22 May 2019 (00:16 IST)
Updated Date: Wed, 22 May 2019 (13:17 IST)
शिमला। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में बुधवार से दो दिनों में राज्य के मैदानी इलाकों समेत शिमला, कुल्लू, सोलन, मंडी, सिरमौर, चंबा और डलहौजी में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी है।
मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पहाड़ी क्षेत्रें में 25 मई तक मौसम खराब रहने और मैदानी इलाकों में 25-26 मई को मौसम साफ रहने का अनुमान है। मैदानी इलाकों में भी 22-23 मई को अनेक स्थानों पर तूफान और बारिश हो सकती है।
राज्य में मंगलवाल को मौसम साफ रहा जिससे भुंतर, कांगड़ा, चम्बा के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आया है। राज्य के नाहन और केलांग के अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमालय क्षेत्रों में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के मैदानी और मध्यम ऊचांई वाले क्षेत्रों में 22-23 मई को फिर बारिश और ओलावृष्टि होने का पूर्वानुमान है।
मंगलवार को राज्य के प्रमुख नगरों शिमला का तापमान 27.5 डिग्री सैल्सियस, सुंदरनगर 36.6, भुंतर 35.0, कल्पा 22.4, धर्मशाला 28.8, उना 41, नाहन 35.4, केलांग 16.8, सोलन 32.2, कांगड़ा 35.6, बिलासपुर 38.5, हमीरपुर 36.2, चम्बा 34.4, डलहौजी में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
महा चुनाव का महा कवरेज, पल पल की जानकारी वेबदुनिया पर 23 मई की सुबह 6 बजे से, हम बताएंगे सभी लोकसभा सीटों का रीयल टाइम अपडेट। साथ ही प्रमुख उम्मीदवारों की ताजा स्थिति, राज्यों से लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रदर्शन की जानकारी।
webdunia
Publish Date: Wed, 22 May 2019 (00:16 IST)
Updated Date: Wed, 22 May 2019 (13:17 IST)