जज को भेजा व्हाट्सऐप संदेश, आईएएस को लगी फटकार

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2017 (00:02 IST)
अहमदाबाद। गुजरात हाईकोर्ट ने गुरुवार को वडोदरा महानगर पालिका के आयुक्त तथा पूर्व कलेक्टर विनोद राव को एक जज को व्हाट्सऐप मैसेज भेजने को लेकर जबरदस्त लताड़ लगाई और उनके माफी मांगने के बावजूद उन्हें 11 तारीख को फिर से अदालत में पेश होने तथा उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए, इसके लिए जवाब देने के आदेश दिए।
     
न्यायमूर्ति आरएच शुक्ला की अदालत ने आज वडोदरा महानगर पालिका से जुड़े किसी मामले की सुनवाई के दौरान राव को लताड़ लगाई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वे जज स्वयं शुक्ला थे अथवा कोई और था तथा व्हाटसऐप संदेश में उन्होंने क्या लिखा था।
      
न्यायमूर्ति शुक्ला ने कहा कि जज को सोशल मीडिया सर्किल का हिस्सा समझना यह दर्शाता है कि राव एक नौकरशाह नहीं, बल्कि निरंकुश अधिकारी जैसा बर्ताव कर रहे हैं। उन्होंने राव को फिर से अदालत के समक्ष पेश होने के आदेश दिए और उनसे इस मामले में जवाब-तलब भी किया। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर 2 और एक्जिट पोल्स, क्या हैं BJP के हाल

दिल्ली चुनाव में काउटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर

उफनती नदियां, भयानक जंगल और फिर सपनों का अंत, अमेरिका से लौटे युवाओं की दर्दनाक दास्तान

Himachal : शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्‍हे के उड़े होश, दुल्हन हुई फरार, जानिए क्‍या है मामला

New Income Tax Bill : नए आयकर विधेयक में नहीं होंगे लंबे वाक्य और प्रावधान, जानिए संसद में कब हो सकता है पेश

सभी देखें

नवीनतम

एग्जिट पोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, कितना सही था दिल्ली में पिछले 3 चुनावों में इनका अनुमान?

पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली क्यों नहीं अपना पा रहे भारतीय

LIVE: रेपो दर पर RBI का फैसला आज, हो सकती है 0.25 फीसदी की कटौती

ट्रंप की नीतियों ने नाटो देशों की नींद उड़ाई, आगे कुआं और पीछे खाई

राहुल गांधी को साथ लेकर यमुना का पानी पिएं अरविंद केजरीवाल : नायब सिंह सैनी

अगला लेख