हिमाचल में कब होते हैं सबसे ज्‍यादा एक्‍सीडेंट, पुलिस ने लोगों को दी यह सलाह...

Webdunia
रविवार, 7 मई 2023 (13:18 IST)
Himachal Pradesh News : हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 से 2022 के बीच राज्य में सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच हुई हैं, जो कुल हादसों का 22 फीसदी है।

आंकड़ें दिखाते हैं कि ज्यादातर हादसे कामकाजी लोगों द्वारा कार्यालय से घर लौटने के दौरान हुई हैं और इसे देखते हुए पुलिस लोगों को यह समझाने में व्यस्त है कि सावधानी से वाहन चलाएं, आपके लोगों को आपकी जरूरत है।

अधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 से 2022 के बीच 16,330 सड़क दुर्घटनाओं में 6,530 लोगों की मौत हुई और इनमें से 3,590 दुर्घटनाएं या 22 प्रतिशत दुर्घटनाएं शाम छह बजे से रात नौ बजे के बीच कार्यालय से घर लौटने के दौरान हुई हैं। आंकड़ों से यह भी पता चला कि इन दुर्घटनाओं में 26,600 लोग घायल हुए।

पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया, वर्ष 2021 में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं और प्रति लाख मौतें क्रमशः 31.54 और 13.77 हैं जबकि राष्ट्रीय औसत 29.30 और 10.93 है। हमारा प्रयास सड़क हादसों और मृतकों की संख्या को राष्ट्रीय औसत से नीचे लाना है।

उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में मारे गए लोगों में लगभग 52 फीसदी लोग 21 से 40 आयु वर्ग के थे। कुंडू ने कहा, कार्यालय जाने वालों को हमारी सलाह है कि घर लौटते वक्त वह सावधानीपूर्वक और शांति से गाड़ी चलाएं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

Amarnath Yatra : 24000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा अमरनाथ के दर्शन, कुल तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 93341 हुई

उद्धव ठाकरे ने निशिकांत दुबे पर किया कटाक्ष, बोले- ऐसे 'लकड़बग्घे' सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश कर रहे

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी, 5 नई ट्रेनों का ऐलान, जानिए लिस्ट

फिर शुरू टैरिफ वॉर : डोनाल्ड ट्रंप ने जापान और दक्षिण कोरिया पर लगाया 25% शुल्क, क्या भारत के साथ होगी मिनी ट्रेड डील?

भोपाल में भारी बारिश, लगा लंबा जाम, रेंग-रेंगकर चल रहे वाहन

अगला लेख